अमेठी। भारतीय जनता पार्टी अमेठी द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान–2026 के अंतर्गत आयोजित द्विदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम 17 से 18 मार्च तक सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। 24 घंटे चले इस प्रशिक्षण वर्ग में कार्यकर्ताओं ने अनुशासन व समर्पण के साथ भागीदारी की।कार्यक्रम भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ, जिसमें जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि, जिला महामंत्री भागीरथी मौर्य, जिला उपाध्यक्ष भवानी दत्त दीक्षित, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विषुव मिश्रा सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।प्रशिक्षण में कार्यकर्ताओं को पार्टी का इतिहास, वैचारिक आधार, संगठन की कार्यप्रणाली व विस्तार की रणनीति जैसे विषयों पर मार्गदर्शन दिया गया। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को जनसेवा और संगठन मजबूती के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम का समापन राष्ट्र सेवा, संगठन विस्तार और अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने के संकल्प के साथ हुआ।