जखनिया में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक, प्रशिक्षण महाअभियान की तैयारियों पर मंथन

Share
21-22 मार्च को आदित्य मैरेज हाल में होगा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग
गाजीपुर जखनियां । जखनियां विधानसभा क्षेत्र के जखनिया मंडल प्रथम के भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित कर 21-22 मार्च को आदित्य मैरेज हाल में होने वाले पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में संचालन टोली और व्यवस्था टोली के साथ कार्यक्रम को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने की रणनीति बनाई गई।इस अवसर पर भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश राजभर ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 भारतीय जनता पार्टी का एक देशव्यापी कार्यक्रम है, जिसका उद्देश्य कार्यकर्ताओं के वैचारिक सशक्तिकरण, संगठनात्मक अनुशासन और ‘अंत्योदय’ के सिद्धांतों को मजबूत करना है। उन्होंने बताया कि यह अभियान बूथ स्तर तक संगठन की सक्रियता बढ़ाने, कार्यकर्ताओं के कौशल विकास तथा ‘राष्ट्र सर्वोपरि’ की भावना को सुदृढ़ करने के लिए चलाया जा रहा है।read more:https://pahaltoday.com/crude-oil-prices-are-out-of-control-due-to-the-war-what-is-the-real-reason-behind-the-war-and-when-will-it-end/
भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष प्रमोद वर्मा ने कहा कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीति-नीति, विचारधारा और कार्यपद्धति से परिचित कराना है। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के माध्यम से पंडित दीनदयाल उपाध्याय के ‘एकात्म मानववाद’ और ‘अंत्योदय’ के सिद्धांतों को जमीनी स्तर तक पहुंचाया जाएगा। साथ ही संगठनात्मक मजबूती के लिए बूथ स्तर तक पार्टी को सशक्त बनाने और कार्यकर्ताओं के सर्वांगीण विकास पर भी जोर दिया जाएगा।प्रमोद वर्मा ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता एक विचार और एक लक्ष्य के साथ काम करते हैं तथा अनुशासन पार्टी की कार्यप्रणाली का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसी अनुशासन के बल पर संगठन अपने लक्ष्यों को प्राप्त करता है।बैठक में मंडल प्रशिक्षण वर्ग संचालन समिति के नियंत्रक राजेश राजभर, सह-नियंत्रक प्रशांत सिंह, कार्यक्रम प्रमुख इंद्रदेव कुशवाहा, व्यवस्था प्रमुख विपिन कुमार सिंह, मंडल प्रशिक्षक टोली के सर्वानंद सिंह झुन्ना, सभागार व्यवस्था प्रमुख अटल सिंह, दयाशंकर सिंह, पंकज सिंहा, पीयूष कुमार सिंह, उमाशंकर यादव, रामाश्रय पांडेय, नलनिश सिंह, अशोक गुप्ता, अवधेश यति सहित कई प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *