भाजपा शक्ति संयोजक की बीमारी के दौरान निधन

Share

हलिया (मिर्जापुर)। हलिया थाना क्षेत्र के बैधा गांव निवासी भारतीय जनता पार्टी हलिया मंडल के बैधा शक्ति केंद्र संयोजक 45 वर्षीय सूर्यप्रकाश सिंह का लम्बी बीमारी के दौरान मंगलवार की रात्रि में घर पर निधन हो गया है शक्ति केंद्र संयोजक के निधन की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया है । वंही शक्ति केंद्र संयोजक के निधन पर पार्टी में शोक की लहर दौड़ गई है मृत शक्ति केंद्र संयोजक को तीन पुत्रिया है मृत शक्ति केंद्र संयोजक का अंतिम संस्कार गांव के टकिहा नदी के तट पर किया गया है । अंतिम संस्कार में पार्टी के नेताओं के साथ गांव के लोग शामिल हुए है । शक्ति केंद्र संयोजक के निधन पर भाजपा हलिया मंडल अध्यक्ष दिनेश अग्रहरी, उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह बबलू, योगेश दुबे, सुनील दुबे आदि कार्यकर्त्ताओ ने शक्ति केंद्र संयोजक के निधन पर शोक जताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *