11 से 17 सितंबर तक चलेगा भाजपा सदस्यता महा अभियान 

Share
11 से 17 सितंबर तक चलेगा भाजपा सदस्यता महा अभियान
गोंडा। भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता महाभियांन 11 से 17 सितंबर तक चलेगा। जिसको लेकर गोंडा जनपद में आज प्रदेश उपाध्यक्ष जिला प्रभारी एमएलसी विजय बहादुर पाठक क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रवासी गोंडा जनपद राजीव मिश्रा एवं क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सदस्यता अभियान अवध क्षेत्र के सहसंयोजक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के पुत्र नीरज सिंह सहित् कई प्रदेश पदाधिकारी का जनपद में दौरा रहा।  एक तरफ जहां प्रदेश के उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक द्वारा जनपद के प्रत्येक मंडलों में प्रवास करके बूथ पर घर-घर जाकर सदस्यता कराई जा रही है। वहीं दूसरी तरफ राजीव मिश्रा एवं नीरज सिंह द्वारा कर्नलगंज विधानसभा एवं गोंडा विधानसभा के विभिन्न बूथों पर जाकर सदस्यता कराई गई। भाजपा जिला अध्यक्ष अमर किशोर कश्यप सहित जनपद के सभी जनप्रतिनिधि एवं जिले के पदाधिकारी बूथों पर जाकर सदस्यता अभियान को गति प्रदान कर रहे हैं। कटरा विधानसभा में सदस्यता अभियान के दौरान विजय बहादुर पाठक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक विचारधारा आधारित पार्टी है। संगठन में नवीनता प्रदान करने हेतु  समय-समय पर पार्टी द्वारा सदस्यता अभियान चलाया जाता है।  एकात्म मानववाद सहित सांस्कृतिक पुनर्जागरण की विचारधारा को ग्रह करने वाले समस्त जन का भारतीय जनता पार्टी स्वागत करती है। जिला अध्यक्ष अमरकिशोर कश्यप द्वारा बताया गया कि 8800002024 पर मिस्ड कॉल करते हुए प्राप्त मैसेज में अपना डिटेल भर के भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता प्राप्त की जा सकती है। विधायक बावन सिंह ने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा प्रदत्त लक्ष्य को प्राप्त करना हम सभी कार्यकर्ता का उद्देश्य होना चाहिए। आज के सदस्यता अभियान में महामंत्री जसवंत लाल सोनकर राकेश तिवारी आशीष त्रिपाठी उपाध्यक्ष दीपक अग्रवाल अनुपम प्रकाश मिश्रा संदीप पांडे राजेश राय चंदानी जिला मंत्री विनय शर्मा पुनीत सिंह अजय कुमार सिंह संदीप सिंह जिला मीडिया प्रभारी राघवेंद्र ओझा पट्टू मनीष द्विवेदी आत्माराम वर्मा सोहनलाल भारती अनंत राम शुक्ला रमाकांत मिश्रा देवनाथ सविता सहित सैकड़ो की संख्या में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *