पीडीए की बढ़ती ताकत से अवसाद में भाजपा: सुरेश यादव

Share
बाराबंकी। आज का दिन सदर विधानसभा के ग्रामीण अंचल के लिए प्रगति का नया सवेरा लेकर आया। अपनी उस गौरवशाली परंपरा को जीवित रखते हुए, जहाँ जनता ही सर्वाेपरि है, शनिवार को सदर विधायक धर्मराज सिंह उर्फ सुरेश यादव ने क्षेत्र के विकास कार्यों को जनता को ही समर्पित किया। विधायक सुरेश यादव ने हमेशा की तरह सादगी और सम्मान की मिसाल पेश करते हुए स्वयं फीता न काटकर, गांव के बुजुर्गों और मातृशक्ति (महिलाओं) के हाथों से सड़कों का उद्घाटन करवाया। श्री यादव ने कहा, भाजपा सरकार ने उत्तर प्रदेश को बर्बाद कर दिया है। भ्रष्टाचार और लूट के सारे रिकॉर्ड टूट गये है। शिक्षा-स्वास्थ्य व्यवस्था चौपट हो गयी है। कानून व्यवस्था ध्वस्त है। प्रदेश की जनता और राज्य के विकास के लिए भाजपा को सत्ता से बाहर करना जरूरी हो गया है। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा सरकार के सत्ता में रहते दस वर्ष होने वाले हैं। इन वर्षों में सत्ता का बड़े पैमाने पर दुरुपयोग हुआ है। भाजपा संविधान नहीं मानती है। संविधान का मुद्दा महत्वपूर्ण है। समाजवादी पार्टी के लिए संविधान सब कुछ है। 2024 में भाजपा की बेईमानी के बाद भी समाजवादी पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर आयी। समाजवादी पार्टी नम्बर एक पर रही। विधानसभा चुनाव में किसी तरह का भ्रम नहीं रखना है। इस बार कोई चूक न हो। 2027 करो मरो का लक्ष्य है। यूपी को खोना नहीं है, अन्यथा लोकतंत्र पर खतरा गहरा हो जाएगा। विधायक ने कहा कि भाजपा ने प्रदेश की जनता को धोखा दिया है। भाजपा का रास्ता असत्य का है। समाजवादी पार्टी सत्य के मार्ग पर है। समाजवादी पार्टी पूरी ईमानदारी के मार्ग पर चलती है। समाजवादी पार्टी का रास्ता लोकतांत्रिक और सेकुलर है। समाजवादी पार्टी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं कर सकती है। भाजपा सरकार में मंहगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार से हर वर्ग त्रस्त है। पीडीए की बढ़ती ताकत से भाजपा अवसाद में है। सामाजिक न्याय के राज की स्थापना के लिए भाजपा को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाना ही होगा। सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर काम करें। आपस में किसी की बुराई नहीं करनी है। एक दूसरे का सम्मान करना है। इस अवसर शेखर वर्मा, इन्द्र पाल सिंह वर्मा, विकास वर्मा, विलास वर्मा, अमृत लाल यादव, उमेश चंद्र वर्मा, प्रदीप वर्मा, हरिश्चंद्र वर्मा, मोहम्मद मजहर हुसैन, रिंकू पटेल, सरौभ वर्मा, हिमांशु वर्मा, महेन्द्र सिंह वर्मा, श्रीमती सोना देवी, बीडीसी विनोद कुमार वर्मा, मोहम्मद तोहा बीङीसी आदि लोग उपस्थित रहे।डॉ0 नरसिंह यादव बने अखिल भारतीय यादव महासभा के जिला प्रभारीपूर्वाचंल प्रदेश अध्यक्ष अंशुमान यादव ने डॉ यादव को दी जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष की अतिरिक्त जिम्मेदारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *