हलिया (मिर्जापुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के सुखड़ा गांव में मंगलवार की दोपहर दो बाइको की टक्कर में एक बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया मौके पर पहुँचे ग्रामीणों ने बाइक चालक को एम्बुलेंस सेवा वाहन 108 से उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया लेकर आये जंहा पर चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेंटर मिर्जापुर के लिए रेफर कर दिया है थाना क्षेत्र के वीरपुर गांव निवासी 40 वर्षीय राजकुमार सिंह बाइक से सुखड़ा आये थे की वापस घर लौटते समय गांव निवासी बाइक चालक ने पीछे से बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया जिससे बाइक चालक राजकुमार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए मौके पर पहुँचे ग्रामीणों ने गंभीर रूप से घायल बाइक चालक को एम्बुलेंस सेवा वाहन के पायलट दिलीप यादव व ईएमटी अतर सिंह यादव ने उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया लेकर आये जंहा पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉक्टर अवधेश कुमार ने बाइक चालक के दाहिने पैर में गंभीर चोट को देखते हुए ट्रामा सेंटर मिर्जापुर के लिए रेफर कर दिया है इस संबंध में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉक्टर अवधेश कुमार ने बताया की बाइक चालक के पैर में गंभीर चोट को देखते हुए ट्रामा सेंटर मिर्जापुर के लिए रेफर कर दिया गया है।