बिजनौर। जनपद में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर बड़ी कार्रवाई करते हुए कोतवाली शहर पुलिस और स्वाट/सर्विलांस टीम ने संयुक्त ऑपरेशन में अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गिरोह के मुख्य सरगना समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जो बंद पड़े फ्लैटों और मकानों को निशाना बनाते थे।पुलिस के अनुसार, 13 मार्च 2026 को यशोदा कुंज कॉलोनी निवासी अमित अग्रवाल के घर में हुई लाखों की चोरी के खुलासे के लिए टीमें लगातार जुटी थीं। जांच के दौरान मिले सुरागों के आधार पर पुलिस ने 12 अप्रैल को घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को दबोच लिया।read more:https://worldtrustednews.in/sahitya-chetna-samaj-holds-condolence-meeting-on-the-demise-of-swara-samragini-asha-bhosle-pays-heartfelt-tribute/गिरफ्तार आरोपियों में वसीम अकरम उर्फ चपटा (मेरठ) जो गिरोह का सरगना है, जिस के विरुद्ध कई जनपदों में 20 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। विनय उर्फ रिंकू उर्फ चाचा (मेरठ) तथा अरुण वर्मा (मेरठ) – पेशे से सुनार, चोरी के जेवर गलाकर ठिकाने लगाता था।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 8 लाख रुपये कीमत के सामान बरामद किए हैं, जिनमें ₹2.48 लाख नकद, सोने-चांदी के आभूषण, करीब 1 किलो चांदी, घटना में प्रयुक्त कार और बिना नंबर प्लेट की बाइक शामिल हैं। साथ ही चोरी में इस्तेमाल होने वाले औजार भी बरामद किए गए हैं। ऐसे देते थे वारदात को अंजाम: पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी पहले बंद मकानों की रेकी करते थे। इसके बाद बाइक से शहर में प्रवेश कर वारदात को अंजाम देते और माल लेकर फरार हो जाते थे। गिरोह का सुनार सदस्य चोरी के जेवरों को गलाकर सिल्ली में बदल देता था, ताकि पहचान न हो सके।इस सफल कार्रवाई में सर्विलांस प्रभारी सतेंद्र सिंह, स्वाट प्रभारी सुनील कुमार और कोतवाली प्रभारी रामप्रताप सिंह की टीम की अहम भूमिका रही। पुलिस प्रशासन ने टीम की सराहना करते हुए इसे बड़ी उपलब्धि बताया है।पुलिस का कहना है कि गिरोह के अन्य नेटवर्क की भी जांच की जा रही है और जल्द ही और खुलासे हो सकते हैं।