प्रतिमा स्थापना हेतु भूमि पूजन संपन्न

Share
अमेठी। जनपद के रायपुर फुलवारी स्थित सेपियन विद्‍यालय में स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा स्थापना हेतु भूमि पूजन कार्यक्रम अत्यंत श्रद्धा एवं उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। यह कार्यक्रम विद्यालय परिसर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद काशी प्रांत की चल रही दो-दिवसीय प्रांत समीक्षा बैठक के दौरान संपन्न हुआ। भूमि पूजन कार्यक्रम मुख्य अतिथि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पूर्वी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय संगठन मंत्री घनश्याम शाही द्वारा विधिवत भूमि पूजन कर संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि ने बताया कि स्वामी विवेकानंद का जन्मदिन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा हर वर्ष बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। स्वामी विवेकानंद के विचार आज भी युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत है। विद्यालय प्रबंधक कुशाग्र बरनवाल ने बताया कि सेपियन विद्‍यालय स्वामी विवेकानंद जी के विचारों को अपना मार्गदर्शक मानता है तथा उनके विचारों से प्रेरणा लेकर विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु सतत प्रयासरत रहता है। अगर भारतीय ज्ञान परंपरा को वैश्विक पहचान देना है तो स्वामी विवेकानंद के विचारों को युवाओं तक पहुंचना होगा।इस अवसर पर सभी उपस्थितजनों ने स्वामी विवेकानंद जी के विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।कार्यक्रम में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद काशी प्रांत के प्रांत अध्यक्ष महेंद्र त्रिपाठी, प्रांत संगठन मंत्री अभिलाष, प्रांत मंत्री शिवम् सिंह, डॉ धनन्जय सिंह, डॉ सन्तोष अंश, कौतुक उपाध्याय, युवराज, आदित्य, सिद्धार्थ सिंह, सुबोध , हर्षित,विद्यालय के प्रधानाचार्य देवमणि उपाध्यक्ष सहित विद्यालय परिवार के सभी सदस्य, छात्र-छात्राएं एवं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सैकड़ों कार्यकर्ता की गरिमामयी उपस्थिति रही ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *