ललितपुर- गांव चलों अभियान” के अन्तर्गत बानपुर मंडल के ग्राम कैलगुवां में भारतीय जनता पार्टी का गांव चलो अभियान गोष्ठी एवं साथ ही सहभोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष हरिश्चंद्र रावत ने की एवं संचालन मण्डल महामंत्री रतीराम राजपूत ने किया।इस अवसर पर विभिन्न वक्ताओं ने अपने विचार रखे।
जिला अध्यक्ष हरिश्चंद्र रावत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के उच्च नेतृत्व के निर्देश पर चल रहे गांव चलो अभियान के तहत हम लोग गांव गांव जाकर माननीय प्रधानमंत्री जी और मा.मुख्यमंत्री जी के ‘अंत्योदय’ के संकल्प से क्षेत्र के विकास में सरकार की उपलब्धियों की चर्चा कर रहे हैं । उन्होंने कहा कि हम लोग सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के तहत ही विकास का संकल्प करते हैं। अतीत के स्वर्णिम संस्कारों के साथ हम लोग नये नवाचार का सदैव स्वागत करते हैं ।इस कार्यक्रम के तहत भी हम गांव गांव जाकर आखिरी पंक्ति तक खड़े व्यक्ति से सम्पर्क कर उनका सरकार के विकास कार्यों के प्रति अनुभव जानने का प्रयास कर रहे हैं।साथ ही वहां रहने बाले बरिष्ठ पार्टी जनों का भी सम्मान कर रहे हैं। इसके बाद सहभोज का भी आयोजन हुआ। अन्त में कार्यक्रम में आयोजक के रूप में उपस्थित पार्टी की जिला मंत्री सुनीता पंथ जी ने सभी ग्रामवासियों को संबोधित कर सभी का आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष हरिश्चंद्र रावत द्वारा पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष हरिश्चंद्र रावत, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रदीप चौबे, हरीराम निरंजन,बरिष्ठ नेता बब्बू राजा बुन्देला, जिला महामंत्री गौरव गौतम, हरीराम सिंह लोधी,रजनी अहिरवार, जिला उपाध्यक्ष महेश श्रीवास्तव भैया,रजनी साहू, अरविंद कौशिक,रुचिका बुन्देला, रमेश कुशवाहा नझाई,जिला मीडिया प्रभारी देवेन्द्र गुरु, मण्डल अध्यक्ष रामगोपाल विश्वकर्मा,प्रान्तीय प्रतिनिधि शशिशेखर पांडेय, जिला मंत्री ध्रुव सिंह सिसौदिया, दीपक पाराशर, प्रभूदयाल गन्धर्व,मिहरवान पटैल, चन्द्रशेखर पंथ , आशीष रावत, शंकर लाल पंथ , सुनील मिश्रा , अरुण तिवारी सहित पार्टी के पदाधिकारी गण, मातृशक्ति,समस्त देवतुल्य कार्यकर्ता एवं ग्राम वासी उपस्थित रहे!