मिर्जापुर। भारत निर्वाचन आयोग के दिश् भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश पर विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के विधानसभा मतदाता सूची के प्रकाशन पूर्व रोल प्रेक्षक मण्डलायुक्त राजेश प्रकाश ने जनपद मिर्जापुर के कलेक्ट्रेट सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी पवन कुमार गंगवार व उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं सभी जिला मजिस्ट्रेट एवं खण्ड विकास अधिकारियो के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में मण्डलायुक्त द्वारा आगामी 10 अप्रैल 2026 को होने वाले निर्वाचन नामावलियो के अन्तिम प्रकाशन से सम्बन्धित सभी तैयारियो की बिन्दुवार समीक्षा की तथा सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि नामावली के प्रकाशन के लिए सभी तैयारियां/छायाप्रति समय पर तैयार कर ली जाए । ताकि निर्धारित तिथि किसी प्रकार प्रकार व्यवधान उत्पन्न न होने पाए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर चस्पा के अतिरिक्त मान्यता प्राप्त सभी राजनैतिक दलो को भी सूची उपलब्ध करा दी जाए। अन्तिम प्रकाशन के दिन मतदाता सूची सभी तहसीलो, मतदेय स्थलों पर भी मतदाताओ व आम नागरिको के अवलोकनार्थ उपलब्ध कराई जाए ताकि पारदर्शिता व निष्पक्षता बनी रहें। बैठक में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के आलेख्य प्रकाशन और अन्तिम प्रकाशन में मतदाताओ का विवरण, मतदाता जेण्डर रेशियो, ई0पी0 रेशियो एवं 19 से 19 आयु वर्ग के मतदाताओ का विवरण, दिव्यांग मतदाताओ एवं अति विशिष्ट महत्वपूर्ण व्यक्तियो का विवरण, संशोधन विवरण, विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के दौरान प्राप्त होने वाले परिवर्धन, अपमार्जन, संशोधन एवं प्राप्त दावे आपत्तियो का विवरण व निस्तारण, विभिन्न माध्यमो से शिकायतो का निस्तारण आदि की समीक्षा की गई। बैठक में अपर जिलाधिकारी वि0ध्रा0ध्उप जिला निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार सिंह, नगर मजिस्ट्रेट अविनाश सिंह, उप जिला मजिस्ट्रेट लालगंज महेन्द्र सिंह, सदर गुलाब चन्द्र, मड़िहान अनेग सिंह, चुनार राजेश वर्मा सहित सभी तहसीलदार व खण्ड विकास अधिकारी उपस्थित रहें।