बलरामपुर पुलिस  ने थाना पचपेड़वा क्षेत्रान्तर्गत हुयी चोरी की घटनाओं का किया गया सफल अनावरण, अन्तर्जनपदीय 02 शातिर चोर गिरफ्तार,  कब्जे से चोरी की 06 अदद मोटरसाइकिल, 22 प्लास्टिक की कुर्सी, 01 अदद गैस सिलेंडर, 4400 रु0 नगद बरामद

Share
मोहित अरोड़ा
 बलरामपुर/ 08 मार्च 2026 को उ0नि0 श्री दिलीप कुमार सिंह थाना पचपेड़वा ने लिखित तहरीर  थाना पचपेड़वा में दिया  कि अभियुक्तगण मुस्ताक उर्फ भुर्रे व मो0 जुबेर उर्फ बादशाह द्वारा निरंतर मोटर साइकिल चोरी,ताला तोड़कर सामान ले जाने की घटनाएं की जा रही हैं।   इस संबंध में विभिन्न थानों में प्राथमिकी दर्ज कराई जा चुकी है।पुलिस अधीक्षक  विकास कुमार ने चोरी की घटना कारित करने वाले अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु दिये गये निर्देश के क्रम में प्रभारी निरीक्षक ओम प्रकाश चौहान लगातार प्रयास कर रहे थे।  दिलीप कुमार सिंह मय हे0कां0 अजय प्रताप यादव, कां0 आशीष विश्वकर्मा, कां0 शिवकुमार थाना पचपेड़वा से रवाना होकर थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 239/25 धारा 303(2) BNS बनाम अज्ञात में चोरी गयी मोटर साइकिलों के सम्बन्ध मे कस्बा पचपेड़वा के नई बाजार में भ्रमणशील थे कि पूर्व से मामूर किये गये मुखबिर खास द्वारा उपस्थित आकर सूचना दी गई कि गैसड़ी की तरफ से बढनी की तरफ दो वाहन चोर जिनके द्वारा दिनांक 24.12.2025 को कस्बा पचपेड़वा बुध बाजार से 02 मोटरसाइकिल चोरी किया गया था, चोरी की मोटरसाइकिल के साथ आ रहें हैं यदि आप लोग शीघ्रता करें तो दोनों चोर चोरी की मोटर साइकिल के साथ गिरफ्तार किये जा सकते है ।read more :https://khabarentertainment.in/sunil-kumar-mahala-barbie-doll-from-a-doll-to-a-global-cultural-icon/
इस सूचना पर विश्वास कर अभियुक्तगण मुस्ताक उर्फ भुर्रे पुत्र अब्दुल मजीद निवासी ग्राम रजडेरवा थाना गैसड़ी जनपद बलरामपुर, तथा मो0 जुबेर उर्फ बादशाह पुत्र मोहम्मद मुस्तफा उर्फ नूर आलम निवासी ग्राम रजडेरवा थाना गैसड़ी जनपद बलरामपुर को ग्राम मलगहिया थाना क्षेत्र ढेबरूआ जनपद सिद्धार्थनगर के पास तुलसीपुर बढनी मुख्य मार्ग से गिरफ्तार कर लिया गया।पूछताछ में अभियुक्त गण मुस्ताक उर्फ भुर्रे व मो0 जुबेर उर्फ बादशाह से पूछताछ करने पर तो उन लोगों ने बताया कि हम लोग जनपद बलरामपुर के अलग- अलग स्थानों एवं  आसपास के अन्य जनपदों से मोटरसाइकिल चोरी करते हैं तथा चोरी कर उनका नंबर प्लेट बदल देते हैं और राष्ट्र नेपाल में ले जाकर बेंच देते हैं, चोरी की गयी मोटरसाइकिलों का इस्तेमाल कर हम लोग विद्यालयों,पचांयत भवन व बंद पड़े मकानों की रेकी कर चोरियां करते हैं।पकड़े गए अभियुक्तों का लंबाआपराधिक इतिहास है।मो0 जुबेर उर्फ बादशाह पुत्र मोहम्मद मुस्तफा उर्फ नूर आलम निवासी ग्राम रजडेरवा थाना गैसड़ी जनपद बलरामपुर  हिस्ट्रीशीट अपराधी है जिसका हिस्ट्री सीट नं0 19A है।तथा मुस्ताक उर्फ भुर्रे पुत्र अब्दुल मजीद निवासी ग्राम रजडेरवा थाना गैसड़ी जनपद बलरामपुर  विभिन्न थानों में गंभीर धाराओं में आधे दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज है।अभियुक्त गणों के पास से 06 अदद मोटर साइकिल,22 अदद प्लास्टिक की कुर्सी,एक अदद गैस सिलैण्डर भारत गैस कम्पनी तथा कुल 4400 रूपये नगद बरामद किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *