प्रा0 वि0 ककराही द्वारा स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत निकाली गई जागरूकता रैली

Share
भदोही। उच्च प्राथमिक विद्यालय,ककराही गोपीगंज द्वारा स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत निकाली गई जागरूकता रैली हर घर पहुच कर नामांकन कराने का आह्वान किया। विद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर रैली आसपास के गांव से होते हुए नगर के विभिन्न मोहल्लों मे पहुची,जिसमें शामिल छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।रैली के दौरान बच्चों ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर सब पढ़ें, सब बढ़ें, हर बच्चा स्कूल जाए जैसे नारों के साथ लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया। शिक्षको ने डोर-टू-डोर जाकर अभिभावकों से संपर्क किया और उन्हें अपने बच्चों का नामांकन विद्यालय में कराने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय की प्रधानाध्यापक पुष्पा अग्रवाल ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य 6 से 14 वर्ष तक के सभी बच्चों को विद्यालय से जोड़ना तथा शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करना है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजें, जिससे उनका भविष्य उज्ज्वल बन सके। रैली के दौरान ग्रामीणों में भी जागरूकता देखने को मिली और कई अभिभावकों ने बच्चों का नामांकन कराने की सहमति जताई। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय परिवार एवं स्थानीय लोगों का सराहनीय सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *