*मिशन शक्ति फेस फाईव द्वितीय अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Share
मोहित मिश्रा
नसीराबाद,रायबरेली शनिवार को मिशन शक्ति फेस 5 द्वितीय अभियान के अंतर्गत ग्राम पटेल नगर वार्ड नं11 थाना नसीराबाद जनपद रायबरेली में महिलाओं बालिकाओं को एकत्रित कर जागरूक किया गया विभिन्न हेल्पलाइन नंबर 112 ,1090, 1076 ,1098 ,1930, 102, 101, 181, 108 आदि नंबरों की जानकारी दी गई तथा सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न सरकारी योजनाएं कन्या सुमंगला योजना, सामूहिक विवाहयोजना ,उज्ज्वला योजना, बी सी सखी,निराश्रित वृद्धा पेंशन आदि योजनाओं के बारे में जागरूक किया गया तथा उनकी समस्याएं भी पूछी गई। कार्यक्रम में थाना नसीराबाद जनपद रायबरेली के उपनिरीक्षक विमल कांत गोयल,  महिला कांस्टेबल रेनू यादव,गिनता चौहान,दीवान अवधेश कुमार उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *