विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Share
ललितपुर- विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, ललितपुर के कम्युनिटी मेडिसिन विभाग द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विश्व स्वास्थ्य दिवस 2026 का विषय है स्वास्थ्य के लिए एकजुट। विज्ञान के साथ खड़े रहें। 7 अप्रैल को मनाया जाने वाला यह अभियान वैज्ञानिक सहयोग, साक्ष्य-आधारित नीतियों और एक स्वास्थ्य दृष्टिकोण की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालता है, जो एक स्वस्थ भविष्य के निर्माण के लिए मानव, पशु और पर्यावरण स्वास्थ्य को आपस में जोड़ता है।कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा बताया गया कि स्वस्थ जीवन के लिए संतुलित आहार, स्वच्छ वातावरण एवं नियमित व्यायाम अत्यंत आवश्यक हैं। साथ ही यह भी बताया गया कि मानसिक स्वास्थ्य भी उतना ही महत्वपूर्ण है जितना शारीरिक स्वास्थ्य।इस अवसर पर डॉ. रवि पचौरी द्वारा स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई तथा उपस्थित जनों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी आदतों में सुधार करके हम अपने स्वास्थ्य को बेहतर बना सकते हैं। डॉ. पवन सूद ने अच्छे स्वास्थ्य के लिए योग और ध्यान पर ज़ोर दिया। डॉ. श्रुति सिंह ने अच्छे स्वास्थ्य के लिए पर्यावरणीय स्वास्थ्य और मानसिक स्वास्थ्य पर ज़ोर दिया। विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर, प्रिंसिपल डॉ. मयंक कुमार शुक्ला ने आध्यात्मिक स्वास्थ्य, मानसिक स्वास्थ्य और शारीरिक स्वास्थ्य पर ज़ोर दिया। इसके साथ ही, MBBS द्वितीय वर्ष के छात्र दिव्यदीप गोस्वामी, दिव्यांश पांडे, दिव्यांश यादव, द्वारिका शुक्ला, गोविंद शर्मा ने पोस्टर भी प्रस्तुत किए।यह कार्यक्रम मुख्य रूप से डॉ. मयंक कुमार शुक्ला (प्रिंसिपल) के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इसके अतिरिक्त, डॉ. मधुरेंद्र, डॉ. रजनी, डॉ. अभिषेक, डॉ. रविकांत वर्मा, डॉ. प्रद्युम्न वर्मा, डॉ. अंकित, डॉ. आशीष निरंजन, डॉ. मनोज सोनी, तथा अन्य चिकित्सक और कर्मचारी सदस्य भी उपस्थित थे। अंत में सभी उपस्थित लोगों ने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने एवं समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *