मिशन शक्ति के तहत नरसवा गांव में आयोजित हुआ जागरूकता कार्यक्रम

Share
डलमऊ रायबरेली। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत घुरूवारा चौकी क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय पूरे राना मजरे नरसवा में मिशन शक्ति कार्यक्रम आयोजित किया गया बीते शनिवार को पूरे राना मजरे नरसवा में मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया इस कार्यक्रम को उद्देश्य महिलाओं और बच्चों को सुरक्षा साइबर अपराध से बचाव और विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में विस्तृत जानकारी देना था कार्यक्रम के दौरान कोतवाली प्रभारी राघवन सिंह ने महिला सुरक्षा साइबर अपराध से बचाव के तरीके यूपी कोप ऐप का उपयोग और यातायात नियमों के बारे में विस्तार से बताया गया यह जानकारी उन्हें सशक्त बनाने और सुरक्षित रहने में मदद करने के लिए दी गई तथा उपनिरीक्षक अबरार हुसैन ने कहा घरेलू हिंसा कार्य स्थल पर उत्पीड़न दहेज प्रताड़ना और साइबर अपराध जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी जानकारी साझा की महिलाओं को संदिग्ध काल या लिंक से सावधान रहने और ओटीपी या व्यक्तिगत जानकारी किसी के साथ साझा न करने की सलाह दी गई तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 112 पर संपर्क करने की सलाह दी गई इसके अतिरिक्त 1076 ,1930, 1090 ,1098,102 और 108 जैसे अन्य महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की भी जानकारी दी गई तथा सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न लाभकारी योजनाओं के बारे में बताया गया एवं महिला सशक्तिकरण महिला स्वास्थ्य सम्मान स्वालंबन के प्रति जागरूक किया गया इस मौके पर उपनिरीक्षक मोहम्मद शईद , महिला आरक्षी रंजना पटेल , आरक्षी अभिषेक, प्रधान जितेंद्र पटेल ग्रामीणों में फूल दुलारी, अनारकली, गीता, संगीतादेवी, अमरनाथ यादव, संदीप पटेल आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *