असम सीएम का आरोप- खेड़ा-गोगोई को प्रेस कॉन्फ्रेंस में मैटेरियल पड़ोसी देश से मिला

Share

गुवाहाटी। असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने सोमवार को कांग्रेस पर आरोप लगाया कि पवन खेड़ा और गौरव गोगोई को प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस्तेमाल मैटेरियल पाकिस्तानी सोशल मीडिया ग्रुप से मिला था। हिमंता ने कहा कि असम चुनाव और कांग्रेस का समर्थन करने में पाकिस्तान की दिलचस्पी बढ़ गई है। पिछले 10 दिनों में, पाकिस्तानी चैनलों ने 11 टॉक शो किए हैं। सीएम हिमंता ने आरोप लगाया कि हर टॉक शो का निष्कर्ष यही है कि कांग्रेस को जीतना चाहिए। कल की प्रेस कॉन्फ्रेंस से कांग्रेस का पाकिस्तान कनेक्शन और स्पष्ट हो गया है। यह विवाद पवन खेड़ा के लगाए गए आरोपों से जुड़ा है, जिन्होंने दावा किया था कि सीएम हिमंता सरमा की पत्नी रिंकी भुइयां सरमा के पास कई पासपोर्ट हैं। विदेशों में उनका व्यापार है जिसका खुलासा नहीं किया गया है। आमतौर पर जब आप फर्जी दस्तावेजों के साथ जनता के सामने कोई मुद्दा उठाते हैं, तो उस पर धाराएं लागू होती हैं। बेशक नए बीएनएस में भी इसके लिए प्रावधान मौजूद हैं। हिमंता ने कहा कि कल मेरी पत्नी ने एफआईआर दर्ज कराई है और मुझे यकीन है कि पुलिस कानून की उचित धाराओं के तहत मामला दर्ज करके कार्रवाई करेगी। उन्होंने पाकिस्तानी सोशल मीडिया ग्रुप से मदद क्यों ली? तो हमारे बारे में जो कुछ भी कहा गया है, हम उसके लिए कोर्ट जाएंगे, हर बात के लिए लेकिन मेरा आरोप यह है कि पाकिस्तान गौरव गोगोई की मदद क्यों कर रहा है। हमें कांग्रेस के ही एक अंदरूनी सूत्र से पता चला था कि कुछ ऐसा होने वाला है। तरुण गोगोई के बेटे गौरव गोगोई इतने निचले स्तर तक क्यों गिर गए? और आप हमें पाकिस्तान के साथ अपने रिश्तों के बारे में क्यों नहीं बताते?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *