तीन दिवसीय जनजातीय उत्सव में कलाकारों ने बिखेरा जलवा

Share

सोनभद्र। जिला मुख्यालय लोढ़ी स्थित संत कीनाराम स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर में सोमवार से तीन दिवसीय जनजातीय उत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश और राजस्थान के कलाकारों ने अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांध दिया।
उत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि राम सकल चैबे, प्राचार्य एवं संयोजक डॉ. गोपाल सिंह, विशिष्ट अतिथि शमशेर बहादुर सिंह, मोहन कुशवाहा सहित अन्य गणमान्य लोगों ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। कार्यक्रम का आयोजन उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार, जिला प्रशासन सोनभद्र एवं महाविद्यालय के संयुक्त सहयोग से किया जा रहा है। प्राचार्य डॉ. गोपाल सिंह ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य जनजातीय संस्कृति, परंपरा और लोक कला को बढ़ावा देना है। पहले दिन आल्हा गायन, करमा नृत्य, डोमकच्छ, झूमर, धरकहरी और राजस्थान का प्रसिद्ध चकरी-चरी भवई नृत्य प्रस्तुत किया गया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। कार्यक्रम में महोबा, सोनभद्र और राजस्थान के कलाकारों ने अपनी कला का शानदार प्रदर्शन किया। दूसरे दिन भी विभिन्न राज्यों के कलाकारों द्वारा आल्हा गायन, रीना-शैला नृत्य, गरद बाजा, करमा नृत्य और गुदुम्बबाजा जैसी प्रस्तुतियां दी जाएंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता राम सकल चैबे ने की, जबकि संचालन आराध्या व गौरी ने किया। इस मौके पर सांस्कृतिक केंद्र के प्रतिनिधि मनोज कुमार, राजेंद्र प्रसाद मौर्य, कैलाश बिहारी केसरी, आदित्य सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *