आर्चरी प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को मिला सम्मान

Share

सोनभद्र। चतुर्थ पीएसपीबी आर्चरी प्रतियोगिता के तीसरे दिन सोमवार को सुबह 8 बजे से मुकाबले शुरू हुए, जिसमें इंडियन राउंड, कंपाउंड और रिकर्व वर्ग के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों से आए प्रतिभागियों ने सटीक निशाने साधते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सब जूनियर इंडियन राउंड गर्ल्स में निधि, मानशी और ज्योति ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया, जबकि बॉयज वर्ग में अनुराग यादव, शिवम और विशाल प्रजापति ने पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। सब जूनियर कंपाउंड राउंड महिला वर्ग में विशिष्टा, ऋतू शर्मा और वारेन्य राना तथा बालक वर्ग में रोहित, प्रशांत और अभिमन्यु ने शीर्ष स्थान प्राप्त किए। वहीं सीनियर कंपाउंड राउंड में अनिल कुमार, रोहित राना तथा महिला वर्ग में संध्या, भावना और अंबिका विजेता रहीं। पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि घोरावल विधायक डॉ. अनिल कुमार मौर्य ने खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश तीरंदाजी संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष व सोनभद्र तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष राम सकल ने की। इस दौरान उपाध्यक्ष बाबूराम सिंह, रवि भूषण सिंह, अमर बहादुर सिंह, सचिव मनोज कुमार, अभिषेक यादव, खेल अधिकारी समीम, राकेश मेहता व एडवोकेट कामता यादव सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *