एंटीरोमियो टीमों ने चलाया जागरूकता अभियान 

Share
एंटीरोमियो टीमों ने चलाया जागरूकता अभियान
महिलाओं, बालिकाओं को महिला सुरक्षा संबंधी हेल्पलाइन नंबर से किया गया जागरूक
भदोही। नारी सुरक्षा, नारी स्वावलम्बन एवं नारी सम्मान की दिशा में एंटीरोमियो टीमों द्वारा महिला सुरक्षा संबंधित जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिसके माध्यम से महिलाओं, बालिकाओं व छात्राओं को महिला सुरक्षा संबंधी विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों के बारे में बताकर जागरूक किया जा रहा है। जनपद के समस्त थानों की एंटीरोमियो टीमों द्वारा शासन द्वारा नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन व महिला कल्याण के प्रति चलाए जा रहे अभियान मिशन शक्ति के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं के मध्य सशक्तिकरण व विश्वास का वातावरण बनाने के उद्देश्य से कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिसमें महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम के लिए महिलाओं, बालिकाओं व छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी स्वावलंबन एवं नारी सम्मान की दिशा में पुलिस की महिला सुरक्षा संबंधी विभिन्न महिला हेल्पलाइन 1090, यूपी-112, हेल्पलाइन नंबरों 1076 आदि के बारे में जागरूक किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी महिलाओं, बालिकाओं व छात्राओं को किसी भी विषम परिस्थिति में तत्काल उक्त दिए गए हेल्पलाइन नंबरों पर कॉल कर पुलिस को सूचित करने के लिए बताया जा रहा। सभी बालिकाओं व महिलाओं को हेल्पलाइन नंबर का निर्भीक होकर उपयोग करने के लिए तथा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने व निर्भीक होकर अपने अपने क्षेत्र में कार्य करने, शिक्षा ग्रहण करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही एंटी रोमियो स्क्वाड द्वारा आस-पास बेवजह घूम रहे युवकों व शोहदों से पूछताछकर चेतावनी देकर तथा नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *