कृष्णा क्लासेज में हुआ वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह

Share
संवाददाता/ दिव्यम अरोरा
 किरतपुर । कृष्णा क्लासेज के वार्षिकोत्सव और पुरस्कार वितरण समारोह में प्रथम स्थान प्राप्त अपूर्व अग्रवाल और सारा जमील को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ अनुपा गोयल ने कहा कि कृष्णा क्लासेज में बच्चो का सर्वांगीण विकास किया जाता है। कार्यकम में बच्चों ने लघु नाटिका द्वारा यह सन्देश दिया कि शिक्षा को व्यापार नहीं बनाना चाहिए।शुक्रवार की शाम मोहल्ला महाजनान में कृष्णा क्लासेज में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में प्रबंधिका हनी गुप्ता ने कहा कि बच्चों के 99.9 प्रतिशत तक नंबर आए हैं। हमारे यहां सही मार्गदर्शन और कड़ी मेहनत से बच्चो को सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाता है,और एक्टिविटी द्वारा बच्चो को शिक्षित किया जाता है। उन्होंने बताया कि स्थान प्राप्त बच्चो के साथ सभी विधाओं में अच्छा प्रदर्शन करने वाले बच्चो को भी सम्मानित किया गया।उन्होंने बताया कि सीबीएसई वर्ग में अपूर्व अग्रवाल 99.9 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, अनव अग्रवाल ने 99.7 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान,हियांश गोयल ने 99.4 प्रतिशत अंक तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीआईएससीई वर्ग में सारा जमील ने 98.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान,पार्थ मेहंदीरत्ता ने 95.25 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान और अव्या अरोड़ा ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। वही जीविका गोयल को कृष्णा क्लासेज में कोचिंग कर विटेज हॉल गर्ल्स स्कूल देहरादून में एंट्रेंस पास करने पर सम्मनित किया गया।इस अवसर पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। सर्वाधिक उपस्थिति के लिए काव्या चौहान, अभिभावक सोनिका वष्णवी को लौह स्तंभ, हनी गोयल को मृदु भाषी,सुरभि अग्रवाल को आधार स्तंभ,अशरफ जमील को वज्र संकलप,के पुरस्कार से सम्मनित किया गया।अध्यक्षता पत्रकार अशोक गुप्ता ने संचालन हनी गुप्ता ने किया।मुख्य अतिथि डॉ अनुपा गोयल,विशिष्ट अतिथि सचिन सर और मुकेश गोयल ने विचार व्यक्त किये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *