प्राथमिक विद्यालय जियापुर शिवगढ़,में वार्षिकोत्सव एवं विदाई समारोह का आयोजन

Share
महाराजगंज, रायबरेली। प्राथमिक विद्यालय जियापुर शिवगढ़, महाराजगंज में वार्षिक वार्षिकोत्सव एवं विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी महाराजगंज राम मिलन यादव मुख्य अतिथि के रूप में और पूर्व ब्लॉक प्रमुख महाराजगंज सत्येंद्र सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।विद्यालय के प्रधानाध्यापक वीरेंद्र कुमार ने अतिथियों का शॉल, माला और बैच लगाकर स्वागत किया। समारोह में वार्षिक उत्सव एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिसका संचालन रेनू श्रीवास्तव ने किया।इस अवसर पर कक्षा 1 से 5 तक के सभी उत्तीर्ण मेधावी बच्चों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार प्रदान किए गए। इसके साथ ही, कक्षा 5 केउ सभी उत्तीर्ण बच्चों के लिए विदाई समारोह भी आयोजित किया गया।विशिष्ट अतिथि पूर्व ब्लॉक प्रमुख सत्येंद्र सिंह ने बच्चों की सराहना की और कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन विद्यालय की प्रगतिशील सोच को दर्शाते हैं। मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी महाराजगंज ने विद्यालय में नवीन प्रवेश लेने वाले सभी बच्चों को सम्मानित किया और अभिभावकों से प्रतिदिन बच्चों को विद्यालय भेजने की अपील की।इस मौके पर विद्यालय प्रधानाध्यापक वीरेंद्र कुमार,रेनू श्रीवास्तव, दीपक सिंह, एसएमसी अध्यक्ष अनीता और सभी अभिभावक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *