छानबे, मिर्जापुर। विकास खण्ड के विजयपुर स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत एएनएम संगीता तिवारी ने सर्रोई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. पुनीत अग्रवाल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि गलत सूचना देकर उनका स्थानांतरण करवा दिया गया है। संगीता तिवारी का कहना है कि प्रभारी चिकित्साधिकारी द्वारा एक ही दिन में आदेश देकर उसी दिन कार्यवाही कराई गई उन पर अनावश्यक दबाव बनाया जा रहा था। आरोप है कि उनसे पैसे की मांग की गई और साथ ही खाना लेकर कमरे पर लाने के लिए भी दबाव डाला जाता था। उन्होंने बताया कि इस संबंध में उच्चाधिकारियों को भी अवगत कराया गया है। वहीं संगीता तिवारी के पति दिनेश शुक्ला ने बताया कि पूर्व में भी जहां डॉ. पुनीत अग्रवाल कार्यरत थे, वहां उनके साथ मै भी कार्यरत था और वहां के छोटे कर्मचारियों को परेशान किया जा रहा था पैसा मांगा जा रहा था उस भ्रष्टाचार को लेकर विवाद हुआ था। उनका आरोप है कि उनसे पैसे की मांग की गई थी और विरोध करने पर उनसे रंजिश रखते थे। अब प्रयागराज में तैनात पति को भी करवाई करने को दबाव बनाया जा रहा है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सर्रोई में तैनाती के बाद पत्नी को भी परेशान किया जा रहा है। पैसे की मांग की जा रही है घर में बुजुर्ग माता जी का देखभाल कर रही थी। घर से नजदीक होने से पत्नी को विजयपुर से हटाकर बजटा कर दिया गया जो की आने जाने में परेशानी हो रही है। मामले में अभी तक स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।