महराजगंज तराई (बलरामपुर)नायब तहसीलदार बनकर अंकुर सिद्धार्थ अपने पैतृक गांव बलुई पहुंचे तो ग्रामीणों ने भी पलकों पर बैठा लिया। ढोल-नगाड़े बजाकर उनका जोरदार स्वागत किया। आस-पास क्षेत्र के गांवों के लोग भी बेटे की झलक देखने पहुंचे और फूल माला पहनाकर उसका उत्साहवर्धन किया।बलरामपुर तहसील क्षेत्र के गांव बलुई निवासी अनुदेशक अरविंद कुमार के बेटे अंकुर सिद्धार्थ ने यूपीएससी परीक्षा पास की है और 218वीं रैंक हासिल की है। इन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा किसान आदर्श बालविद्या मंदिर रमईडीह में कक्षा 5 तक पढ़ाई की। उसके बाद इन्होंने कक्षा 6 से 12 तक की शिक्षा नवोदय विद्यालय से प्राप्त की। इसके बाद इन्होंने बीएचयू आई आई टी से बीटेक की। जब से क्षेत्र के लोगों को उनकी कामयाबी का पता चला है तब से चारों तरफ का माहौल उत्साह और उल्लास में डूबा है। ग्रामीण भी गौरान्वित महसूस कर रहे हैं।ऐसा होना भी लाजमी है क्योंकि, गांव के बेटे ने जो देशभर में परिवार, जनपद व गांव का नाम रोशन किया है। शुक्रवार की सुबह करीब 12बजे अंकुर सिद्धार्थ लखनऊ से अपने पैतृक गांव पहुंचे। यहां पर ढोल-नगाड़े बजाकर ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया और फूल मालाएं पहनाईं। इस मौके पर लेखपाल श्री निवास, राजीव यादव, कमल कुमार, श्याम सुंदर, सहित अन्य लोग मौजूद रहे।