स्योहारा में आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को ‘दस्तक अभियान’ का प्रशिक्षण, निकाली जागरूकता रैली

Share
स्योहारा (जिला बिजनौर)। सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान को लेकर आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीएचसी अधीक्षक डॉ बी.के. स्नेही ने की, जबकि संचालन सीडीपीओ हेमलता सैनी के निर्देशन में हुआ। अभियान की विस्तृत जानकारी
प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक चलेगा। दस्तक अभियान 10 अप्रैल से 30 अप्रैल तक संचालित होगा।इस अभियान में 12 विभागों की भागीदारी सुनिश्चित की गई है, जिसमें स्वास्थ्य विभाग नोडल भूमिका में रहेगा।डॉ. स्नेही ने आंगनवाड़ी एवं आशा कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया कि वे माइक्रोप्लान के अनुसार घर-घर जाकर लोगों को स्वच्छता, मच्छरदानी के उपयोग और मच्छरों से बचाव के प्रति जागरूक करें। जागरूकता रैली का आयोजन
प्रशिक्षण के बाद आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों और स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा संचारी रोगों के प्रति जनजागरूकता रैली भी निकाली गई, जिसमें स्वच्छता और रोग-निवारण के संदेश दिए गए। रोगों से बचाव पर जोरअभियान के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को दिमागी बुखार, मलेरिया, फाइलेरिया, क्षय रोग तथा चूहा-छछूंदर जनित बीमारियों से बचाव की जानकारी दी जाएगी। साफ-सफाई बनाए रखने पर विशेष बल दिया गया।इस अवसर पर आईओ वीर सिंह ने अवरोधी परिवारों की सूची तैयार कर उन्हें टीकाकरण के लिए प्रेरित करने की जानकारी दी।कार्यक्रम में मुख्य सेविका शैल कुमारी, कविता शर्मा, आंगनवाड़ी कार्यकत्रियां माधुरी, मंजू, रोमा, प्रियंका सहित एआरओ आलोक कुमार, हेल्थ सुपरवाइजर राजेश कुमार, बीपीएम शालिनी बिश्नोई, डीओ राशि और अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे। प्रशिक्षण एवं रैली के माध्यम से क्षेत्र में संचारी रोगों की रोकथाम के लिए व्यापक जनजागरूकता का संदेश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *