ईद-उल-फितर पर भाईचारे की अपील: शांति और सद्भाव बनाए रखें — एम.आर. पाशा

Share
बिजनौर। ईद-उल-फितर के पावन पर्व को लेकर एम.आर. पाशा ने जनपदवासियों से शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की है।राष्ट्रीय विकलांग एसोसिएशन के संस्थापक/राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं स्वीप आइकॉन ब्रांड एंबेसडर रहे पाशा ने कहा कि ईद का त्योहार प्रेम, भाईचारे और एकता का संदेश देता है, इसलिए सभी नागरिक जिम्मेदारी का परिचय दें और किसी भी प्रकार की ऐसी गतिविधि से दूर रहें जिससे किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचे।उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया कि पुलिस प्रशासन का पूरा सहयोग करें और यदि कहीं कोई असामाजिक तत्व शांति व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास करता है, तो उसकी सूचना तुरंत प्रशासन को दें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि नफरत फैलाने और समाज को बांटने वाली गतिविधियां देशहित के खिलाफ हैं और ऐसे तत्वों का सामाजिक बहिष्कार किया जाना चाहिए।read more:https://khabarentertainment.in/a-review-meeting-of-land-acquisition-works-was-held-under-the-chairmanship-of-dm/ सड़कों पर नमाज न पढ़ने की अपील एम.आर. पाशा ने विशेष रूप से मुस्लिम समाज से अपील करते हुए कहा कि नमाज सड़कों पर अदा न करें, बल्कि निर्धारित स्थानों पर ही इबादत करें, ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो और कानून-व्यवस्था सुचारू बनी रहे।गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल  उन्होंने कहा कि भारत की गंगा-जमुनी तहजीब पूरी दुनिया में मिसाल है और इसे बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। सभी को एक-दूसरे के त्योहार मिल-जुलकर मनाने चाहिए, जिससे आपसी विश्वास और भाईचारा मजबूत होता है। गरीबों और जरूरतमंदों को भी शामिल करें पाशा ने कहा कि त्योहार की असली खुशी तभी है जब हम इसमें गरीबों, बेसहारों और दिव्यांगजनों को भी शामिल करें। उन्होंने लोगों से अपील की कि ईद की खुशियों को जरूरतमंदों के साथ साझा करें, ताकि समाज में समानता और अपनापन बढ़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *