अमेठी के लाल प्रशांत वीर की शानदार बल्लेबाज़ी से जिले में खुशी की लहर

Share
अमेठी। चेन्नई सुपर किंग्स और रायल चैलेंजर बैंगलोर के बीच खेले गए रोमांचक मुकाबले में अमेठी के होनहार खिलाड़ी प्रशांत वीर तिवारी ने अपनी 43 रन की शानदार बल्लेबाज़ी से जिले का नाम रोशन कर दिया। उनकी दमदार पारी से अमेठी सहित पूरे प्रदेश में खुशी और गर्व का माहौल देखने को मिला।मैच के दौरान टीवी और मोबाइल स्क्रीन पर नजरें टिकाए खेल प्रेमियों में खासा उत्साह रहा। प्रशांत वीर तिवारी के बल्ले से जैसे-जैसे रन निकलते गए, वैसे-वैसे लोगों में जोश और खुशी बढ़ती गई। उनकी आत्मविश्वास भरी और आक्रामक बल्लेबाज़ी ने यह साबित कर दिया कि छोटे शहरों की प्रतिभाएं भी बड़े मंच पर अपनी पहचान बना सकती हैं।
प्रशांत की इस उपलब्धि से क्षेत्र के युवाओं को नई प्रेरणा मिली है। लोगों का कहना है कि उनकी बल्लेबाज़ी ने अमेठी में क्रिकेट के प्रति नई ऊर्जा का संचार किया है।इस मौके पर ब्राह्मण स्वाभिमान एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश तिवारी, भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला, अमरेन्द्र सिंह (पिंटू), संजीव सिंह (रामू), संजय सिंह (मुन्ना), संदीप पाण्डेय, राजेश शुक्ला, उमेश सिंह, बृजेश मिश्रा, ओम प्रकाश द्विवेदी, सपा महिला जिलाध्यक्ष गुंजन सिंह, उमेश प्रताप सिंह (सहदेव), मंडल अध्यक्ष भाजपा राजेश शुक्ला, ब्लॉक अध्यक्ष बृजेश मिश्र, वेद प्रकाश द्विवेदी, विजेन्द्र सिंह लोहा सहित सैकड़ों जनप्रतिनिधियों व क्षेत्रवासियों ने प्रशांत वीर तिवारी को उत्कृष्ट बल्लेबाज़ी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वे आगे चलकर देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी रोशन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *