दूरहिया के कसाई मोहल्ले में अवैध गौवध का आरोप, पुलिस पर लापरवाही का आरोप; कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी

Share
गाजीपुर जमानियां ।दूरहिया स्थित बुद्धिपुर कसाई मोहल्ला बस्ती में कथित रूप से प्रतिदिन अवैध गौवध किए जाने का मामला सामने आया है। इसको लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के युवा जिला अध्यक्ष राजकुमार सिंह ने कोतवाली पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं।उन्होंने कहा कि पुलिस को जानकारी होने के बावजूद न तो छापेमारी की जा रही है और न ही गोवध निवारण अधिनियम के तहत प्रभावी कार्रवाई हो रही है। आरोप है कि इसी का फायदा उठाकर क्षेत्र में खुलेआम गौवध किया जा रहा है। यहां तक कि सड़कों और मोहल्लों में घूम रहे आवारा पशुओं को पकड़कर उनका वध कर मांस बेचा जा रहा है।राजकुमार सिंह ने आरोप लगाया कि यदि पुलिस चाहे तो इस तरह की गतिविधियों पर पूरी तरह रोक लगाई जा सकती है, लेकिन अवैध कमाई के चलते कार्रवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने बताया कि एक-दो वर्ष पूर्व कानूनगो मोहल्ला स्थित कसाई बस्ती में पुलिस ने छापेमारी कर गौवंश, मांस और कई आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। उसी तरह की कार्रवाई दूरहिया में भी की जा सकती है।उन्होंने सुझाव दिया कि ईद से पहले या त्यौहार के दिन सुबह तड़के छापेमारी की जाए तो बड़ी मात्रा में गौमांस, उपकरण और आरोपी पकड़े जा सकते हैं। साथ ही पुलिस को नियमित रूप से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की भी मांग की गई है, ताकि इस तरह की गतिविधियों पर अंकुश लगाया जा सके।राजकुमार सिंह ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन धरना-प्रदर्शन और आंदोलन के लिए बाध्य होगा।वहीं, क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि गौवंश तस्करों के खिलाफ लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है और कई आरोपियों को पकड़ा भी गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि दूरहिया स्थित कसाई मोहल्ला में जल्द ही छापेमारी कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *