जमीन बिक्री में धोखाधड़ी का आरोप, पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार

Share
 हरिकृष्ण कश्यप कानपुर देहात। जनपद के सिकंदरा तहसील क्षेत्र से जमीन खरीद-फरोख्त में कथित धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की मांग की है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, खोजाफूल गांव निवासी गणेश प्रसाद ने आरोप लगाया है कि आर्थिक जरूरत के चलते उन्होंने अपनी कृषि भूमि का हिस्सा वर्ष 2021 में लगभग 7 लाख रुपये में बेचा था। पीड़ित का कहना है कि वह पढ़ा-लिखा नहीं है और केवल अंगूठा लगाता है, जिसका फायदा उठाकर विपक्षियों ने कथित रूप से विक्रय पत्र में गलत विवरण दर्ज करवा लिया।पीड़ित के मुताबिक, सौदे के समय भरोसा दिलाया गया कि पूरा पैसा घर पर दिया जाएगा, लेकिन बाद में न तो पूरा भुगतान मिला और न ही जमीन का सही सौदा हुआ। जब उन्होंने पैसा मांगने का प्रयास किया, तो आरोप है कि विपक्षियों द्वारा धमकी दी गई।गणेश प्रसाद का यह भी कहना है कि उन्होंने अगले ही दिन तहसील सिकंदरा में नामांतरण प्रक्रिया में आपत्ति दर्ज कराई थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। इससे पीड़ित न्याय के लिए दर-दर भटकने को मजबूर है।पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रार्थना पत्र के आधार पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *