कन्नौज पहुंचे अखिलेश यादव ने प्रेस बार्ता मे भाजपा पर बोला हमला

Share
कन्नौज पहुंचे अखिलेश यादव ने प्रेस बार्ता मे भाजपा पर बोला हमला।
– प्रत्याशी की नही की घोषणा, कार्यकर्ताओं मे मायूसी।
पहल टुड़े विनीत अवस्थी
कन्नौज- सपा मुखिया व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मंगलवार को कन्नौज पहुंचे। यहां उन्होंने पार्टी कार्यालय पर पदाधिकारियों को संबोधित किया। अपने संबोधन में भाजपा पर किया जोरदार हमला। कार्यकर्ताओं को उम्मीद थी कि सपा मुखिया आज प्रत्याशी की घोषणा करेंगे। प्रत्याशी की घोषणा न होने से मायूस दिखे सपा कार्यकर्ता।
 सपा कार्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जोरदार  स्वागत किया गया। उनको 51 किलो की माला पहनकर कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने पार्टी कार्यालय पर कहा कि कन्नौज में समाजवादियों के विकास का मुकाबला सरकार नहीं कर पा रही है। यहां सबसे अधिक विकास करने का काम समाजवादियों ने किया है। सपा सरकार में विश्व का सबसे आधुनिक कॉउ मिल्क प्लांट लगाया गया है। लेकिन भाजपा सरकार ने उसे बंद करवा दिया है। फकीरपुर में सोलर प्लांट के लिए पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम को हम लोग लेकर आए थे।सोलर प्लांट से किसानों को फ्री बिजली मिल रही थी। लेकिन सरकार ने उसे भी बंद करवा दिया है। यहां का परफ्यूम और यहां का इत्र दुनिया में प्रसिद्ध है। लाखों करोड़ों का इत्र कारोबार यहां से होता है। जिसको आगे ले जाने के लिए हम फ्रांस गए थे। वहां की तकनीकी को देखा था। जिसे कन्नौज में लागू करना था। लेकिन भाजपा सरकार ने उस पर भी पानी फेर दिया।
 सपा मुखिया ने कन्नौज के जसोदा में अड़ानी की गोदाम पर कटाक्ष करते हुए कहा कि किसानों की आय बढ़ाने वाले प्लांट सरकार ने बंद कर दिए। बड़े उद्योगपतियों के प्लांट चालू करवा दिए। किसानों से सीधी फसल खरीद के लिए कन्नौज विशिष्ट आलू मंडी बनाई गई थी लेकिन भाजपा ने उसे पर खाना पुर्ति कर उसको भी बंद  करवा दिया।
 सपा मुखिया ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि  भाजपा वाले कहते हैं कि हम विश्व गुरु बनेंगे। बहीं दूसरी तरफ बेरोजगारी के कारण नौजवान आत्महत्या कर रहे हैं। कन्नौज के भूड़पुर्वा गांव के रहने वाले बृजेश पाल ने बेरोजगारी के कारण सुसाइड किया था। हमने उसका पूरा सुसाइड नोट पड़ा है। फिरोजाबाद की एक छात्रा ने परीक्षा लीक होने के कारण फांसी लगा ली थी। परीक्षा पेपर लीक होने से यूपी के 60 लाख युवा प्रभावित हुए हैं। उन प्रभावित परिवारों को समाजवादी पार्टी से जोड़ने का काम कर लिया तो लोकसभा सीट जीतना मुश्किल नहीं होगा।इस बार भाजपाइयों की धूमधाम से विदाई होगी। इस बार यूपी में एनडीए गठबंधन को 80 में से 80 सीट हैरानी है। यहां का हर किसान भाजपा को चुनाव हारने का काम करेगा।
 इंडिया गठबंधन और हमारा पीड़ीए फेमस हो गया है। तब से कुछ लोग इस फेमस ब्रांड की कॉपी करने  लग गए हैं।
भाजपा की जीरो टाँलरेंश की नीति पर कटाक्ष करते हुए अखिलेश यादव ने कहा बुलंदशहर में डबल मर्डर हो गए, क्या यह बीजेपी का जीरो टाँलरेंश है। किसी की गाड़ी पलट जाती है तो किसी को जेल में जहर दे दिया जाता है। क्या यह बीजेपी का जीरो टाँलरेंश है। भाजपा ने जीरो टाँलरेंश को अंग्रेजी में इसलिए बोला है ताकि गरीबों को समझ में ना आए की जीरो टाँलरेंश क्या है।
 सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में पुलिस से वसूली कराई जा रही है। पहली बार ऐसा देखने को मिल रहा है कि ईडी और दूसरी सरकारी संस्थाओं को भी वसूली के काम में लगा दिया गया है। इसी वजह से दो-दो मुख्यमंत्री को जेल में डाल दिया गया है। यह सब भाजपा की हताशा और निराशा का परिणाम है। सपा मुखिया अखिलेश यादव से जब चुनाव लड़ने के लिए सवाल किया गया तो जबाब टाल दिया। और कहने लगे कन्नौज समाजवादियों का गढ़ है इसे कौन छोड़ रहा है। प्रत्याशी की घोषणा न होने से सपा कार्यकर्ताओं में मायूसी दिखी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *