__________________________
रायबरेली। बीते दिन सोमवार को जनपद में हुई दिशा की बैठक में जन प्रतिनिधि सहित जिले के आला अधिकारी मौजूद रहे इस बार दिशा की बैठक जनपद के सांसद राहुल गांधी की गैर मौजूदगी में के एल शर्मा की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक समाप्त होने के बाद अलग-अलग जनप्रतिनिधि मीडिया से रूबरू होकर एक दूसरे पर वार पलटवार करते हुए नजर आए वही इस दौरान मीडिया से बात करते हुए समाजवादी पार्टी से हरचंदपुर विधायक राहुल शिव गणेश लोधी ने सत्ताधारी दल के ऊपर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि जनपद रायबरेली में अधिकारी सत्ता के इशारे में काम कर रहे हैं राहुल लोधी ने कहा जनहित के काम के लिए हर 6 महीने में यहां मीटिंग होती और यहां के मंत्री सिर्फ अधिकारियों को बचाने का काम करते हैं जनपद में विपक्ष के जन प्रतिनिधि जनता की काम की बात अधिकारियों के पटल पर रखते हैं तो अधिकारी सुनते तक नहीं है और आज यहां जब सभी जनप्रतिनिधि एकत्रित हुए हैं तो नामित जनप्रतिनिधियों की बात सुनने का काम अधिकारियों का है लेकिन अधिकारी सुनने को तैयार नहीं है जब अधिकारी ही नहीं सुनेंगे तो आखिर जनप्रतिनिधि कहां जाएंगे वही श्री लोधी ने कहा जनता त्राहिमाम है उनके ऊपर झूठे मुकदमे लिखवाए जा रहे हैं अगर कोई ईमानदार ठेकेदार ईमानदारी से काम करना चाहता है तो उसके ऊपर गंभीर धाराओं में फंसा कर उनको डराया जाता है जबकि हर विधानसभा में 100 से 150 सड़क फंसी पड़ी है लेकिन जिला पंचायत अध्यक्ष का ध्यान इस ओर नहीं जाता जिला पंचायत की सड़के बन नहीं पा रही जिला पंचायत अध्यक्ष कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं जबकि हकीकत है कि भारी संख्या में बजट आता है और अधिकारी है कि सरकार और यहां के मंत्री के इसारे पर काम करते हैं श्री लोधी ने कहा जितना अधिकारियों को बढ़ाने का काम करेंगे लेकिन कोई बचाने वाला नहीं है यह सारे लोग जनता के काम छुपा रहे हैं बैठक के दौरान सरेनी विधायक देवेंद्र प्रताप सिंह व बछरावां विधायक श्याम सुंदर भारती सहित राहुल लोधी ने कहा हम लोगों के द्वारा जनता के हित वाले विभिन्न मुद्दे उठाए गए सत्ताधारी लोग कहते हैं कि सब ठीक है लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि लोग एलपीजी गैस के लिए लाइनों में लगे हैं बछरावां, महाराजगंज ,हरचंदपुर में गरीबों की जमीन पर कब्जा किया जा रहा है जिसकी आवाज श्री लोधी ने कहा मैंने खुद सदन में उठाई लेकिन किसी भी गरीब को राहत नहीं मिल रही है। बैठक में सत्ताधारी पार्टी के विधायको के नदारद रहने पर श्री राहुल लोधी ने तंज कहते हुए कहा कि उन्हें विकास से कोई सरोकार नहीं, उन्हें जनता के हितो का ख्याल होता तो बैठक में जरूर उपस्थित रहते ।