शिकायत के बाद हरकत में आया प्रशासन, साहनपुर में एआरटीओ ने की जांच

Share
नजीबाबाद/साहनपुर। कस्बे में ई-रिक्शा चालको द्वारा किराया बढ़ाए जाने के मामले में प्रशासन सक्रिय हो गया है। एंटी करप्शन ब्यूरो एंड वेलफेयर फाउंडेशन की शिकायत पर सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ परिवर्तन ) गौरी शंकर ठाकुर मौके पर पहुंचे और स्थिति का निरीक्षण कर ई-रिक्शा चालकों को सख्त चेतावनी दी।बिना अनुमति किराया बढ़ाने पर आपत्ति जानकारी के अनुसार, साहनपुर में हाल ही में गठित रिक्शा यूनियन द्वारा स्थानीय स्तर पर न्यूनतम किराया 10 रुपये से बढ़ाकर 15 रुपये कर दिया गया था। आरोप है कि यह निर्णय बिना प्रशासनिक अनुमति के लिया गया, जिससे आम नागरिकों में असंतोष फैल गया।इस मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो एंड वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से जिलाधिकारी और नजीबाबाद उपजिलाधिकारी को लिखित शिकायत भेजी गई थी। संस्था की जिला प्रशासनिक अधिकारी रंजना सैनी ने कहा कि बिना सक्षम प्राधिकारी की अनुमति के किराया बढ़ाना नियमों के विरुद्ध है और इससे मजदूरों, छात्रों व दैनिक यात्रियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ता है।एआरटीओ ने दी चेतावनी शिकायत के बाद एआरटीओ गौरी शंकर ठाकुर ने मौके पर पहुंचकर ई-रिक्शा चालकों से वार्ता की और स्पष्ट निर्देश दिए कि बिना अनुमति किराया वृद्धि करना नियमों के खिलाफ है। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में मनमानी पाए जाने पर संबंधित चालकों के खिलाफ कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।स्थानीय लोगों को राहत की उम्मीद
निरीक्षण के दौरान संस्था के फाउंडर मेंबर इंजीनियर विकास कुमार आर्य सहित स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। लोगों ने प्रशासन से निर्धारित किराया लागू कराने की मांग की।स्थानीय नागरिकों का कहना है कि आसपास के क्षेत्रों में अभी भी किराया 10 रुपये ही है, जबकि साहनपुर में बढ़ोतरी से आमजन प्रभावित हो रहे थे। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद अब लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *