जिला बार एसोसिएशन कानपुर देहात के अध्यक्ष पद पर अधिवक्ता जितेंद्र सिंह चौहान एवं महामंत्री के पद पर नरेंद्र सिंह सेंगर ने हासिल की जीत

Share
हरिकृष्ण कश्यप कानपुर देहात उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के दिशा निर्देश और मॉडल बायलॉज के नियमों उपनियमों के तहत एक बार एक वोट के सिद्धांत के तहत जिला बार एसोसिएशन कानपुर देहात का वार्षिक चुनाव बुधवार को संपन्न हुआ। बुधवार को हुए मतदान में कुल मत 107 में 95 वोट पड़े जिसमें अध्यक्ष पद पर दो मत अवैध पड़े, जिसमें 91 मत जितेन्द्र प्रताप सिंह चौहान एवं 2 मत बलराम सिंह को मिले इस तरह से अध्यक्ष पद में जितेन्द्र प्रताप सिंह चौहान विजयी घोषित किए गए। महामंत्री पद पर 6 मत अवैध पड़े जिसमें दुर्गेश चन्द्र को 17 एवं नरेन्द्र सिंह सेंगर को 72 मत प्राप्त हुए। इस तरह से महामंत्री पद पर नरेन्द्र सिंह सेंगर विजयी घोषित किए गए।निर्वाचन समिति अध्यक्ष सम्पत लाल यादव ने बताया कि बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष शिव किशोर गौड़ के द्वारा पारित आदेश दिनांकित 27 फरवरी के अनुपालन में सारी चुनाव प्रक्रिया संचालित की गई। जिसमें वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर प्रभा कुमारी कनिष्ठ उपाध्यक्ष सुभाष चन्द्र यादव कोषाध्यक्ष श्रीकान्त राठौर मंत्री पद पर क्षमता सिंह सेंगर मंत्री जय गोपाल संयुक मंत्री प्रकाशन अवधेश कुमार संयुक मंत्री पुस्तकालय शशिविंदु एवं वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य हेतु रहीस अहमद, राहुल कुमार, गोपी सिंह, चन्द्रलता, संतोष सिंह एवं जगन्नाथ प्रसाद तथा कनिष्ठ सदस्य हेतु श्याम कुमार, अजीत सिंह, प्रमोद कुमार अनुज प्रताप सिंह, श्याम सुन्दर एवं संजय सिंह ने एकल रूप से नामांकन किया था। जिन्हें निर्विरोध विजई घोषित किया गया।
निर्वाचन समिति में अध्यक्ष सम्पत लाल यादव प्रभारी रमेश चन्द्र सिंह गौर एवं सहायक सदस्य विश्वनाथ सिंह रवि वर्मा विकास मिश्रा जय गोविंद यादव रणवीर सिंह यादव हिमांशु गुप्ता जितेन्द्र बाबू रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *