गाजीपुर — मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें आगामी वृक्षारोपण कार्यक्रम को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई।बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि वृक्षारोपण कार्यक्रम को तय समयसीमा के भीतर और निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप हर हाल में पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण केवल औपचारिक अभियान नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसमें सभी विभागों की सक्रिय भागीदारी अनिवार्य है।read more:https://worldtrustednews.in/voices-raised-in-support-of-small-and-medium-newspapers-demand-for-fair-distribution-of-government-advertisements-intensifies/ उन्होंने वन विभाग, ग्राम्य विकास, पंचायती राज, शिक्षा विभाग समेत सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए कार्य करने के निर्देश दिए, ताकि पौधरोपण का लक्ष्य प्रभावी ढंग से पूरा हो सके। साथ ही रोपित पौधों की देखभाल और उनके संरक्षण पर विशेष ध्यान देने को भी कहा गया।बैठक में ग्राम्य विकास विभाग (डीसी मनरेगा) को जनपद की सभी ग्राम पंचायतों में मियांवाकी पद्धति से वृक्षारोपण कराने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा वर्ष 2026 के लिए निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष जिन विभागों द्वारा अब तक स्थल चयन की सूचना उपलब्ध नहीं कराई गई है, उन्हें तत्काल सूचना उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए।बैठक में मुख्य राजस्व अधिकारी आयुष चौधरी, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी वन प्रभाग अजित कुमार सिंह, परियोजना निदेशक दीन दयाल वर्मा, सभी खंड विकास अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।