सर्वे कराकर किसानो को नुकसान का लाभ पहुंचाएं प्रशासन: तनुज

Share

बाराबंकी। सांसद तनुज पुनिया ने कहा कि असमय तेज हवाओ के साथ जिले के पश्चिमी व उत्तरी हिस्सो में ओलावृष्टि के साथ बारिश हुयी है। जनपद में काफी समय तक जो बारिश हुयी है उसके बाद जो रूक रूक के बूंदा-बांदी का क्रम चलता रहा इससे जिले के किसानो की फसल काफी प्रभावित हुयी है और किसानो की गेंहूँ, सरसो, आलू और अफीम की फसलों को भारी नुकसान हुआ है इसके साथ ही आम के बौर को भी नुकसान पहुंचा जिससे आम की पैदावार भी प्रभावित होगी। सांसद तनुज पुनिया ने कहा कि लगभग पूरा जिला बारिश से प्रभावित हुआ है और अफीम व गेंहँू सरसों की खेती के साथ आम की पैदावार पर काफी बुरा असर पडा है। जिससे अफीम की खेती के किसान काफी परेशान है तथा जिले मे बरसात से फसलो का जो 15 से 20 प्रतिशत नुकसान पहुंचा है। इससे जिले के किसानो की स्थितियां काफी नाजुक सी हो गयी है और नुकसान से किसान काफी भयभीत भी है। बाराबंकी संसदीय क्षेत्र के किसानो की समस्याओ के लिये कृषि विभाग से बात कर रहा हूँ कि पूरे जिले का सर्वे कर किसानो को राहत एवं जो भी किसानो को नुकसान पहुंचा है वह फसल बीमा को सही समय पर उपलब्ध कराने का कार्य जल्द से जल्द करें एवं आवश्यकता पडने पर जहां पर भी मेरी आवश्यकता पडे मुझे अवगत कराये तथा गरीब, मजदूर, किसानो के साथ हर स्थिति में अधिकारीगण पूरी निष्ठा के साथ कार्य करें। मै शासन को भी पत्र के माध्यम से एवं संचार के माध्यम से किसानो की समस्याओ से अवगत कराने का काम जल्द से जल्द करूंगा। मै हर परिस्थितियो में जनपद बाराबंकी की छोटी से छोटी समस्याओ के लिये संघर्ष करता हूँ और करता रहूंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *