कानपुर देहात माननीय अपर जिला जज/एफटीसी प्रथम कानपुर देहात श्री हिमांशु कुमार सिंह एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती नूपुर श्रीवार्तव की उपस्थिति में दीक्षालय फाउंडेशन, कानपुर के प्रबन्धक अनुराग त्रिवेदी ने कारागार में निरुद्ध बंदियों को आत्मनिर्भर बनाने एवं उनके पुनर्वास हेतु विगत 04 माह से चलाये गये “सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम”में 20 महिला बंदियों एवं “इलेक्ट्रिशियन कोर्स”में 40 पुरुष बंदियों को प्रशिक्षण प्राप्त होने के पश्चात दिनांक 07.04.2026 को प्रमाण-पत्र का वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया ,,,,
प्रशिक्षण प्राप्त सभी बंदियों को उपरोक्त सम्मानित न्यायिक अधिकारियों ने प्रमाण-पत्र देकर के उनका उत्साह वर्धन किया। इस अवसर पर कारागार अधीक्षक धीरज कुमार सिन्हा, प्रभारी कारापाल, डॉक्टर राजेश कुमार के साथ-साथ दीक्षालय फाउंडेशन के प्रबन्धक व कौशल विकास प्रभारी अनुराग त्रिवेदी तथा अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।