एडिशनल एसपी ने पहुंचकर संभाली स्थित, राज्य मंत्री व पूर्व सांसद भी पहुंचे मौके पर 

Share
 राकेश मिश्रा शिवली कानपुर देहात कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत बागपुर गांव में शुक्रवार की सुबह एक युवक का शव संदिग्ध हालत में उसके घर से लगभग 200 मीटर दूर नीम के पेड़ में फांसी पर लटका हुआ मिलने से हड़कंप मच गया, युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया वहीं परिजनों ने एक औरा गाड़ी  पर सवार चार युवकों और बागपुर चौकी पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाया है, आरोप है कि पुलिस उसे गुरुवार को पकड़ कर ले गई थी इसके बाद शुक्रवार की सुबह उसका शव नीम के पेड़ में लटका मिला हादसे के बाद परिजनों व ग्रामीणों में आक्रोश फूट पड़ा | सूचना पर पहुंचे पुलिस के साथ भी उत्तेजित परिजनों ने हाथापाई शुरू कर दी एक महिला सिपाही के साथ कुछ लोग धक्का मुक्की भी की , बवाल बढ़ता देख उच्च अधिकारियों को सूचना दी गई इसके बाद रसूलाबाद , रनिया, रूरा अकबरपुर की पुलिस मौके पर पहुंची तथा एडिशनल एसपी के साथ अकबरपुर और रसूलाबाद के क्षेत्राधिकारी ने पहुंचकर स्थिति संभाली, करीब 10:00 बजे के बाद प्रदेश सरकार की राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला व पूर्व सांसद अनिल शुक्ला वारसी भी मौके पर पहुंचे उन्होंने भी पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की | इसके बाद विवाद और बढ़ गया हालांकि एडिशनल एसपी और एसडीएम ने परिजनों से बातचीत की तो कुछ संभ्रांत लोगों के समझाने पर परिजन हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग पूरी होने के बाद शांत हो गए इसके बाद पुलिस ने शव का पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है  समाचार लिखे जाने तक परिजनों ने तहरीर नहीं दी थी। सीओ ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा जो तथ्य निकल कर आएंगे उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी। बिदित हो कि शिवली कोतवाली क्षेत्र के बागपुर गांव निवासी मौजी लाल नागर का पुत्र रंजीत 26 वर्ष कंटेनर ट्रक चलाता है गुरुवार की सुबह में ट्रक लेकर गांव आया था मामूली खराबी होने पर बाघपुर में उसे ठीक करने गया था इसी दौरान ओवरटेक कर रहे औरा गाड़ी के चालक से कुछ विवाद हो गया दोनों के बीच मारपीट हुई इसके बाद मामला पुलिस चौकी तक पहुंचा आरोप है कि पुलिस चौकी के सिपाही ने रंजीत पुत्र मौजी लाल को पकड़ कर पुलिस चौकी ले गए और वहां उसके साथ मारपीट की गई परिजनों को सूचना मिलने पर जब परिजन पुलिस चौकी गए तो पुलिस ने उनके साथ भी अभद्रता करते हुए भगा दिया। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने उसे छोड़ा नहीं और औरा गाड़ी पर सवार लोगों के कहने पर पुलिस ने उसके साथ जमकर मारपीट की जिसका शव शुक्रवार की सुबह घर से लगभग 200 मीटर दूर नीम के पेड़ में दुपट्टे के सहारे फांसी पर लटका मिला परिजनों का आरोप है की रात में पुलिस ने मारपीट कर औरा गाड़ी के चालकों के साथ समझौता  करते हुए उनके हाथों सौंप दिया जिसके बाद उन लोगों ने मारपीट कर हत्या कर दी और शव को पेड़ में लटका दिया। हालांकि पुलिस का कहना है कि साइड विवाद को लेकर दोनों पक्षों को पुलिस चौकी में बैठा कर पूछताछ की गई थी दोनों पक्षों ने आपसी समझौता कर लिया था इसके बाद उन्हें छोड़ दिया गया था, इधर युवक का शव फांसी पर लटके मिलने से परिजनों में आक्रोश फैल गया और ग्रामीणों के साथ शिवली कल्याणपुर रोड पर आकर हंगामा शुरू कर दिया सूचना मिलते ही शिवली पुलिस मौके पर पहुंची तो परिजन व ग्रामीणों ने पुलिस विरोधी नारेबाजी शुरू कर दी इसके बाद एसडीएम मैथा राजकुमार पाण्डेय समेत एडिशनल एसपी राजेश पांडे, क्षेत्राधिकार रसूलाबाद आलोक कुमार क्षेत्राधिकारी अकबरपुर संजय सिंह समेत शिवली, रसूलाबाद, रनिया , रूरा व अकबरपुर की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, इधर मामले की जानकारी मिलते ही प्रदेश सरकार की राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला व पूर्व सांसद अनिल शुक्ला वारसी भी घटना स्थल पर पहुंचे, पूर्व सांसद वारसी ने घटना को लेकर पुलिस को आड़े हाथों लेते हुए विरोध जताया तो ग्रामीणों में उत्तेजना और तेज हो गई  और विवाद शुरू हो गया इस दौरान महिलाओं ने एक महिला सिपाही के साथ धक्का मुक्की शुरू कर दी बीच में कई पुलिसकर्मी आए तो छीन झपटी शुरू हो गई लेकिन कुछ संभ्रांत लोगों ने बीच में पड़कर दोनों को अलग किया इससे मामला पूरी तरह तनावपूर्ण बना रहा , दोपहर 12:00 बजे करीब गांव के कुछ संभ्रांत लोगों और एडिशनल एसपी ने परिजनों को हर संभव मदद करने का भरोसा दिया परिजनों की मांग के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज करने का जब अधिकारियों ने आश्वासन दिया उसके बाद परिजन शांत हो गए परिजनों को विश्वास में लेकर पुलिस ने पंचायत नामा की कार्रवाई की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ रसूलाबाद आलोक कुमार ने बताया युवक का शव फांसी पर लटका मिला है। शव का पंचायत नामाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस के साथ कुछ लोगों ने हाथापाई भी की है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा जांच में जो तथ्य आएंगे उसके आधार पर कार्यवाही होगी पुलिस के साथ मारपीट करने वालों लोगों को भी चिन्हित किया जा रहा है उनके खिलाफ भी प्रभावी कार्रवाई की जाएगी |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *