एडिशनल सीएमओ डॉ एस एल वर्मा, डिप्टी सीएमओ डॉक्टर आदित्य सचान ने दिव्यांग जनों को आदर सहित पौष्टिक मखाना की खीर

Share
हरिकृष्ण कश्यप कानपुर देहात। सोमवार को  कार्यालय मुख्य चिकित्साधिकारी माती कानपुर देहात में आयोजित होने वाले दिव्यांग कैम्प में आये हुए दिव्यांगजनों हेतु स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियो की ओर से नि:शुल्क भोजन व्यवस्था का आयोजन किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ ए .के. सिंह के दिशा निर्देशन पर सोमवार को अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डॉ एस. एल .वर्मा एवं 108 102 एंबुलेंस सेवा के नोडल अधिकारी/डिप्टी सीएमओ डॉ आदित्य सचान एवं कार्यालय के कर्मचारी रत्नेश बाजपेई के द्वारा पौष्टिक मखाना खीर का वितरण करके उपरोक्त पुनीत कार्य का शुभारंभ किया गया।कार्यालय में कार्यरत संचालन/आयोजन कर्ता रत्नेश बाजपेयी एवं विजय मिश्रा तथा स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मचारियो के कुशल संचालन से माह के प्रत्येक सोमवार और गुरुवार को होने वाले दिव्यांग कैम्प में दिव्यांग जनों को निशुल्क भोजन व्यवस्था/स्वल्पाहार की जा रही है।सोमवार को संपन्न हुए उपरोक्त आयोजन में  रत्नेश बाजपेई जी कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी के द्वारा समस्त सामग्री प्रदान कर विशेष सहयोग किया गया। एवं इस दौरान विजय मिश्रा, लाल जी, विशाल कुशवाहा, ब्रजेश पांडेय एवं अशोक कुशवाहा ने विशेष सहयोग प्रदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *