अडानी ग्रुप सीएचसी का कराया काया कल्प-रमाशंकर सिंह पटेल

Share
मिर्जापुर। मड़िहान तहसील क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़िहान में लगे डिजिटल एक्सरे मशीन उद्घाटन में पहुंचे विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने बताया की गरीबों का बेहतर इलाज मड़िहान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में होना सुनिश्चित कर दिया गया है। अडानी ग्रुप के अथक प्रयास के बाद क्षेत्र को करोड़ों की सौगात मिल गई।पूर्व नियोजित कार्यक्रम के तहत गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़िहान में अडानी ग्रुप द्वारा लगाए गए डिजिटल एक्सरे मशीन का उद्घाटन मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने किया। बताया कि सीएससी मड़िहान का कायाकल्प करने के लिए मिर्जापुर थर्मल एनर्जी उत्तर प्रदेश प्राइवेट लिमिटेड की कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (सी एस आर) पहल के अंतर्गत अडानी फाउंडेशन द्वारा विभिन्न स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने हेतु महत्वपूर्ण चिकित्सकीय जांच मशीनों के साथ क्षेत्र के लोगों को बेहतर एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराया गया है। जिसमें भवन नवीनीकरण हेतु 14 लख रुपए, इंटर एक्टिव पैनल 5 लाख 75 हजार रुपए, 8 किलोवाट क्षमता का सोलर पैनल 10 लाख रुपए, डिजिटल एक्सरे मशीन 15 लाख रुपये, चिकित्सकीय उपकरण 3,86745 रुपए। कुल मिलाकर 48 लाख 61745 रुपए खर्च कर आर बी सी, डब्लू बी सी, शुगर,कोलेस्ट्रॉल लिवर किडनी फंक्शन जांच,रक्त जांच जैसी महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं शुरू कराई हैं। वही बताया कि 1600 मेगा वाट का पावर प्लांट क्षेत्र में लगने से यहा के हजारों लोगों को रोजगार मिलना सुनिश्चित हुआ है। भारत सरकार और प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप अडानी ग्रुप ने अपने एरिया में सी एस आर की बजट से गांव के विद्यालयों का कायाकल्प वहां पर सोलर पैनल की व्यवस्था, गांव में गेट बनवाना, चबूतरा निर्माण, सामुदायिक शौचालय निर्माण, गांव में स्वास्थ्य संबंधित एंबुलेंस से सेवाएं प्रदान करना जैसे बड़े कामों की पहल की है। जनपद में रोजगार करने हेतु कई इन्वेस्टर समितियां आगे आ रही है। पहले क्षेत्र के गरीब असहाय पीड़ितों को स्वास्थ्य सेवाओं संबंधित एक्सरे, खून जांच, किडनी जांच हेतु सोनभद्र मिर्जापुर वाराणसी समेत अन्य जगहों पर जाना पड़ता था। परंतु मड़िहान में स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होने के चलते अब इन्हें दूर दराज नहीं जाना होगा। मौके पर अडानी ग्रुप से दिनेश तिवारी, अरुण, सोनू, राकेश तो वहीं अस्पताल के चिकित्सकों में राधेश्याम वर्मा सत्य प्रकाश गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *