फर्रुखाबाद शासन के निर्देशानुसार अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर रोक लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ के नेतृत्व में एआरटीओ फतेहगढ़ और यातायात पुलिस की संयुक्त टीम ने सघन चेकिंग अभियान चलाया अभियान के दौरान विभिन्न मार्गों पर वाहनों की जांच की गई, जिसमें कई वाहन नियमों का उल्लंघन करते पाए गए कार्रवाई करते हुए टीम ने 03 ओवरलोड ट्रकों को सीज कर दिया, जबकि 08 बड़े वाहनों का चालान किया गया अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अवैध खनन और ओवरलोडिंग किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आगे भी इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी अभियान के चलते वाहन चालकों में हड़कंप की स्थिति रही और सभी से नियमों का पालन करने की अपील की गई।