पति को बंधक बनाकर जमीन बेचवाने का आरोप-विरोध करने पर पीड़ित महिला को जान से मारने की मिल रही धमकी

Share

सोनभद्र। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र में एक महिला ने अपने ससुराल पक्ष पर पति को बंधक बनाकर जमीन जबरन बेचवाने और विरोध करने पर उसकी हत्या कराने की धमकी दिए जाने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस से मामले में तत्काल कार्रवाई की मांग की है।नगर के वार्ड नंबर-8 जोगिया बीर बाबा मोहल्ला, हाइडिल कॉलोनी निवासी दीक्षा वर्मा पत्नी अरविंद सोनी ने बताया कि उनकी शादी वर्ष 2015 में अरविंद सोनी पुत्र स्वर्गीय पारस सोनी के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। दंपति की एक छह वर्ष की बेटी भी है। पीड़िता के अनुसार पति के खिलाफ 498ए और भरण-पोषण का मुकदमा चकिया (चंदौली) न्यायालय में विचाराधीन है, जिससे बचने के लिए सास द्वारा पति की झूठी गुमशुदगी दर्ज कराई गई है। पीड़िता का आरोप है कि 5 फरवरी 2026 को उसे जानकारी मिली कि सास माधुरी सोनी, शिवप्रसाद सोनी, सिद्धनाथ, अरविंद सोनी और अरुण सोनी ने कथित तौर पर उनके पति को बहला-फुसलाकर और बंधक बनाकर प्लॉट नंबर 1081, 1082 व 1083 की करीब 450 वर्गमीटर जमीन का बैनामा संजय सोनी के नाम करा दिया। जब पीड़िता मामले की जानकारी लेने आरोपियों के घर पहुंची तो वहां मौजूद सोनम सोनी, गोविंद सोनी और कल्लू समेत अन्य लोगों ने कथित रूप से गाली-गलौज कर उसे भगा दिया। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि जब वह संजय सोनी के पास पहुंची तो उसने भी गाली-गलौज करते हुए धमकाया और कहा कि तुम्हारे पति की हत्या करवा दिया हूं, ज्यादा बोलोगी तो तुम्हारी भी हत्या करवा दूंगा। घटना के बाद से पीड़िता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है। पीड़िता ने सदर कोतवाली पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगायी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *