परिवार रजिस्टर सुधार के नाम पर वसूली का आरोप, चार माह से भटक रहा ग्रामीण

Share
भेटुआ/अमेठी। भेटुआ ब्लॉक क्षेत्र में परिवार रजिस्टर में सुधार के नाम पर अवैध वसूली का मामला सामने आया है। ग्राम पंचायत अमेयमाफी निवासी सुभाष सिंह ने आरोप लगाया है कि उन्हें पिछले करीब चार माह से ग्राम सचिव द्वारा लगातार चक्कर लगवाए जा रहे हैं, लेकिन अब तक उनका कार्य पूरा नहीं किया गया।
पीड़ित का कहना है कि परिवार रजिस्टर की नकल जारी कराने के नाम पर उनसे सुविधा शुल्क के रूप में 200 रुपये भी लिए गए, इसके बावजूद उन्हें अब तक दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराया गया है। आरोप है कि हर बार उन्हें नए बहाने बनाकर टाल दिया जाता है।सुभाष सिंह ने बताया कि आवश्यक कार्यों के लिए परिवार रजिस्टर की नकल बेहद जरूरी है, लेकिन जिम्मेदारों की लापरवाही और कथित वसूली के चलते उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।read more:https://worldtrustednews.in/voices-raised-in-support-of-small-and-medium-newspapers-demand-for-fair-distribution-of-government-advertisements-intensifies/ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते इस तरह के मामलों पर रोक नहीं लगी तो आम जनता का विश्वास प्रशासनिक व्यवस्था से उठ जाएगा। पीड़ित ने संबंधित अधिकारियों से मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने और जल्द से जल्द परिवार रजिस्टर की नकल उपलब्ध कराने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *