शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

Share

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
कन्धरापुर, आजमगढ़ में वादिनी/पीड़िता द्वारा थाना स्थानीय पर लिखित सूचना दी गई कि अभियुक्त पंकज मद्धेशिया पुत्र अशोक गुप्ता निवासी चकगोरया थाना सिधारी जनपद आजमगढ़ द्वारा वादिनी से मेलजोल बढ़ाकर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए गए। जब वादिनी ने विवाह की बात कही, तो अभियुक्त ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पंकज मद्धेशिया पिता का नाम अशोक गुप्ता निवासी चकगोरया थाना सिधारी जनपद आजमगढ़।मुखबिर खास की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त से संबंधित अभियुक्त पंकज मद्धेशिया को समय लगभग 11:35 बजे सेहदा अंडरपास (पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के नीचे) से हिरासत में लिया गया। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *