किरतपुर । उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) परीक्षा पास करके आये युवक का उसके परिजनों ने जोरदार स्वागत किया।
गुरुवार को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीएससी )की परीक्षा पास करके घर लौटे आकाशदीप निवासि मोहोल्ला अम्बेटकर नगर का उसके पिता नरेश कुमार व उसके सेकड़ो परिजनों ने फुल मला पहनाकर व बुके देकर ढोल नगाड़ो के साथ जोरदार स्वागत किया। आकाशदीप ने (यूपीएससी) में 49वी रैंक हासिल क़ी है जिसमे उसका डिप्टी जेलर के लिए चयन हुआ है। आकाशदीप एक साधारण परिवार मे जन्मे है। आकाशदीप के पिता नरेश कुमार कृषि उत्पादन मंडी समिति में फोर्थ क्लास के कर्मचारी हैं।माताजी गृहणी हैं।उनकी सफलता से उनके परिवार व मोहल्ले में खुशी का माहौल है और उनके माता-पिता को बधाई देने वालों का ताता लगा हुआ और परिवार के लोगों ने आतिशबाजी कर खुशी मनाई आकाश दीप क़ी इस सफलता ने किरतपुर व क्षेत्र का नाम रोशन किया है।