पैदल जा रहे युवक को तेज रफ्तार मैजिक ने मारी टक्कर, सीसीटीवी में कैद घटना

Share

सोनभद्र। जनपद से सटे चन्दौली जिले के चकरघट्टा थाना क्षेत्र अंतर्गत जनकपुर गांव में एक तेज रफ्तार मैजिक वाहन की टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा 1 अप्रैल की रात करीब साढ़े 8 बजे हुआ, जिसकी पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जनकपुर गांव में अपनी बहन के घर आए संजय (27) पुत्र कल्लन, निवासी गुरु परासी थाना रॉबर्ट्सगंज, घरेलू सामान लेकर तिवारीपुर बाजार से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान शराब की दुकान के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार मैजिक (न्च् 64र् 5143) ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि संजय सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गए। हादसे के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। परिजनों ने वाहन का पीछा करने की कोशिश की, लेकिन वह पकड़ में नहीं आया। हालांकि वाहन का नंबर नोट कर लिया गया। घटना के बाद परिजन घायल संजय को सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराए, जहां उनका उपचार जारी है। डॉक्टरों के अनुसार संजय के हाथ-पैर में फ्रैक्चर के साथ सिर और कमर में गंभीर चोटें आई हैं, हालांकि उनकी हालत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। घायल की बहन चंदा देवी ने मझगांवा पुलिस चैकी, थाना चकरघट्टा में घटना की लिखित शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की। थाना प्रभारी संतोष कुमार यादव का कहना है कि जांच के दौरान दोनों पक्षों के बीच सुलह-समझौता हो गया है। वहीं, परिजनों ने इस दावे का खंडन करते हुए कहा है कि अभी तक कोई समझौता नहीं हुआ है। इस विरोधाभास के चलते मामला संदेह के घेरे में बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *