हरिकृष्ण कश्यप कानपुर देहात उद्यान विभाग द्वारा संचालित प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उन्नयन योजना के अंतर्गत विकासखंड सरवनखेड़ा की ग्राम पंचायत सैंथा में स्वाती मिश्रा द्वारा बेकरी यूनिट की स्थापना की गई है। इस यूनिट में टोस्ट, ब्रेड एवं नमकीन आदि उत्पादों का उत्पादन किया जा रहा है। महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती प्रतिभा शुक्ला एवं भाजपा जिला अध्यक्ष कानपुर देहात श्रीमती रेणुका सचिन द्वारा एक कार्यक्रम में उद्यमी स्वाती मिश्रा को सम्मानित किया गया।स्वाति मिश्रा ने बताया कि बेकरी के उत्पाद जनपद एवं जनपद के बाहर डिसटीब्यूटरों के माध्यम से मार्केट तक पहुंचाये जा रहे हैं।