बहराइच ( कैसरगंज )l कैसरगंज क्षेत्र के ग्राम पंचायत लदौर निवासी समाजसेवी प्रभात सिंह का लंबी बीमारी के बाद उपचार के दौरान जमशेदपुर में निधन हो गया। उनके असामयिक निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।बताया जाता है कि प्रभात सिंह पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय हुकुम सिंह के परिवार से संबंधित थे। वे समाजसेवा के कार्यों में सक्रिय रहते थे और क्षेत्र में अपनी अलग पहचान रखते थे।उनके निधन के बाद जब पार्थिव शरीर गांव पहुंचा तो अंतिम दर्शन के लिए लोगों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। हजारों की संख्या में पहुंचे लोगों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। उनके दो छोटे बेटे हैं, जिनकी आंखों में आंसू देख उपस्थित लोग भी भावुक हो उठे।अंतिम संस्कार के दौरान क्षेत्र के जनप्रतिनिधि व गणमान्य लोग भी मौजूद रहे। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।इस अवसर पर सपा विधायक आनंद यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह, ब्लॉक प्रमुख संदीप सिंह बिसेन, प्रमोद गुप्ता, सपा नेता अनिल यादव, विवेक सिंह, युवा समाजसेवी मुहीब अहमद, बब्बू सिंह, कौशलेंद्र चौधरी, हीरालाल मौर्य, कौशलेंद्र सिंह, मोनू सिंह, डॉ. गौसुल आजम, पूर्व प्रधान मोहम्मद शरीफ, अब्दुल कादिर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।