शॉर्ट सर्किट से दुकान में लगी भीषण आग, ढेर से दो करोड़ का सामान जलकर राख

Share
सलीम अहमद – गाजीपुर जमानियां। पांडेय मोड़ के पास नेशनल मोबाइल शॉप में बीती रात्रि को शार्ट सर्किल से लगी भीषण आग में दुकान में अंदर रखी सारी कंपनी की मोबाइल के अलावा फ्रीज, एसी, वाशिंग मशीन जलकर राख में तब्दील हुआ। जिसमें लागत ढेर से दो करोड़ की समान स्वाहा हुआ। नेशनल मोबाइल शॉप के नाम से दुकान था। इसी दुकान के सहारे से वह अपना एवं अपने परिवार का जीवकोपार्जन करते थे। बीती रात शार्ट सर्किट होने से दुकान में अचानक भीषण आग लग गयी। शार्ट सर्किट होने से सारा सामान जलकर राख बना। दुकान मालिक मोहम्मद अफरोज ने बताया कि सभी कंपनी का मोबाइल की बिक्री किया जाता था। उन्होंने बताया कि फाइनेंस की भी सुविधा भी दिया जाता था। दुकान में कैसे भीषण आग लगी यह जांच की विषय है।read more :https://pahaltoday.com/lawyers-staged-a-protest-and-submitted-a-memorandum/  शनिवार की रात लगभग सवा बारह बजे शार्ट सर्किट होने से नेशनल मोबाइल शॉप की दुकान में भीषण आग लग गयी। सूचना पाकर जब तक आस-पास के लोग पहुंचे तबतक सारा सामान के साथ पल्सर बाइक और अन्य सामान जलकर स्वाहा हो गया। बताया जा रहा कि नगर कस्बा मोहल्ला कुरैशी निवास मोहम्मद अफरोज  की पांडेय मोड़ के पास नेशनल मोबाइल शॉप के नाम से दुकान था। इसी दुकान के सहारे से वह अपना एवं अपने परिवार का जीवकोपार्जन करते थे। बीती रात शार्ट सर्किट होने से दुकान में अचानक भीषण आग लग गयी। शार्ट सर्किट होने से सारा मोबाइल जलकर राख में तब्दील हुआ। आग का विकराल रूप देखकर अगल-बगल दुकान वाले भी एतिहातन अपनी-अपनी दुकानों को खाली कर दिये। अफरोज ने बताया कि उक्त दुकान ही उनके एवं उनके परिवार का जीवकोपार्जन का साधन था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *