गाज़ियाबाद। भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर जन्मोत्सव समिति द्वारा घुकना मोड़ स्थित एक सार्वजनिक सभा का आयोजन किया गया, जिसमें समिति का वार्षिक लेखा-जोखा समाज के समक्ष पारदर्शिता के साथ प्रस्तुत किया गया। सभा में उपस्थित लोगों ने समिति के कार्यों की सराहना करते हुए आगामी वर्ष के लिए संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया। बैठक के दौरान सर्वसम्मति से वर्ष 2026–27 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें अध्यक्ष पद पर गजेन्द्र सिंह, महासचिव कमलेंद्र गौतम, कोषाध्यक्ष राजेन्द्र बौद्ध और लेखा परीक्षक के रूप में गिरीश अंजान को नियुक्त किया गया। इसके अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष रोहित माया, अतिरिक्त वरिष्ठ उपाध्यक्ष रोहतास कुमार, प्रचार सचिव जतिन प्रधान और मीडिया प्रभारी विपिन कुमार को जिम्मेदारी सौंपी गई।अन्य पदों पर मेला प्रभारी विपिन, सचिव अंशु, उपाध्यक्ष सागर जाटव, सहसचिव आशु, कानूनी सलाहकार सचिन सिद्धार्थ एडवोकेट और अतिरिक्त कानूनी सलाहकार नीलम सिंह एडवोकेट को नियुक्त किया गया। प्रचार मंत्री के रूप में सुंदर पाल गौतम को जिम्मेदारी दी गई। सभा में यह भी निर्णय लिया गया कि समिति सामाजिक एकता, शिक्षा और जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए और अधिक सक्रिय भूमिका निभाएगी। आगामी 4 अप्रैल 2026 को भीम बारात तथा 14 अप्रैल को डॉ. बी. आर. आंबेडकर जयंती का आयोजन भव्य और अनुशासित तरीके से किया जाएगा। समिति ने समाज के सभी लोगों से अपील की कि वे आपसी मतभेदों को भुलाकर बाबा साहेब के विचारों को आगे बढ़ाने के लिए एकजुट होकर सहयोग करें। सभा का समापन सामाजिक एकता और भाईचारे के संदेश के साथ हुआ।