बड़हलगंज। कस्बे के दुर्गावती हॉस्पिटल में मंगलवार को हृदय रोग विभाग (कैथलैब) का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री Kamlesh Paswan ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार बेहद जरूरी है और बड़हलगंज में दुर्गावती हॉस्पिटल द्वारा शुरू की गई हृदय रोग की यह सुविधा क्षेत्र के मरीजों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।उन्होंने कहा कि अब तक इस इलाके के मरीजों को हार्ट अटैक या गंभीर हृदय रोग की स्थिति में जिला मुख्यालय या बड़े शहरों की ओर रुख करना पड़ता था, जिससे समय की देरी के कारण मरीजों की जान पर खतरा बना रहता था। लेकिन अब दुर्गावती हॉस्पिटल में कैथलैब की सुविधा शुरू होने से एंजियोग्राफी, एंजियोप्लास्टी और पेसमेकर जैसी अत्याधुनिक सेवाएं स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हो सकेंगी। इससे गरीब और जरूरतमंद मरीजों को समय पर इलाज मिल सकेगा और उन्हें दूर-दराज के अस्पतालों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चिल्लूपार विधायक Rajesh Tripathi ने कहा कि दुर्गावती हॉस्पिटल के चिकित्सक Dr Manoj Yadav की यह पहल बड़हलगंज सहित पूरे दक्षिणांचल क्षेत्र के मरीजों के लिए बेहद लाभकारी साबित होगी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में इतनी आधुनिक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होना बड़ी उपलब्धि है, जिससे सैकड़ों लोगों को जीवनदान मिल सकता है।दुर्गावती हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. मनोज यादव एवं नेहा यादव ने कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अस्पताल का उद्देश्य क्षेत्र के लोगों को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि हृदय रोग विभाग की स्थापना से अब गंभीर मरीजों का इलाज यहीं संभव हो सकेगा।इस अवसर पर प्रमुख रामआशीष राय, पूर्व प्रमुख विजय कुमार यादव, अरुणेंद्र यादव, डॉ. दीपक राय, डॉ. शान्तनु मल्ल, डॉ. मानस प्रकाश सिंह, शैलेश कुमार शाही, जिला पंचायत सदस्य मायाशंकर शुक्ल, जितेंद्र यादव, डॉ. मुनीश यादव, डॉ. ए.एन. चौबे, डॉ. वी.के. अग्रवाल, डॉ. शुभ्रा अग्रवाल, नित्यानंद मिश्र, डॉ. ए.के. गुप्ता, डॉ. एस.एन. प्रसाद, राजकमल यादव, मनोज यादव, आदर्श चौबे, डॉ. मंजय सोनी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।