हरिकृष्ण कश्यप कानपुर देहात। आज सोमवार को कानपुर महानगर के प्रख्यात नेत्र चिकित्सक डॉ अवध दुबे एवं उनके सपुत्र डॉ गौरव दुबे द्वारा आरके देवी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल पुखरायां के तत्वाधान में अकबरपुर रूरा तिराहा गायत्री मेडिकल स्टोर पर निशुल्क शिविर का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए सोसाइटी फॉर इक्वटेविल वॉलंटरी एक्टिविटी सेवा संस्थान की संस्थापक/सचिव कंचन मिश्रा द्वारा दी गई। उन्होंने कहा कि उनका यह प्रयास है नगर व क्षेत्र के गरीब असहाय जितने लोग ज्यादा से ज्यादा ईश्वर की इस अनमोल धरोहर आंख को सुरक्षित कर सके इसके लिए कानपुर नगर के मशहूर नेत्र चिकित्सकों द्वारा उनका निशुल्क नेत्र प्रशिक्षण तथा दवा आवश्यक सलाह व उपचार की व्यवस्था की जाएगी।